Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

एनसीपीसीआर देगा कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को आर्थिक मदद

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कोरोना या किसी दूसरे कारण से मार्च 2020 के बाद अपने एकल या दोनों माता-पिता को खोने वाले बच्चों को वित्तीय सहायता देने के लिए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने पायलट परियोजना शुरू की।

एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने बताया, ऐसे बच्चों की सुविधा व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें ‘बच्चों के लिए समर्पण’ कार्यक्रम के तहत 2,000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि यह पायलट परियोजना फिलहाल मध्यप्रदेश के तीन जिलों (विदिशा, रायसेन और सीहोर) में शुरू की गई है और आने वाले महीनों में पूरे देश में इसका विस्तार किया जाएगा। इसके तहत इन जिलों से चिन्हित किए गए 83 बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

आयोग ने इन बच्चों का डाटा अपने बाल स्वराज पोर्टल के जरिये एकत्र किया है। कानूनगो ने बताया कि स्पेस-टू-ग्रो और वेदांतु इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियों ने आयोग से संपर्क किया था और उन्होंने इन बच्चों के लिए शैक्षिक योगदान की इच्छा जताई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img