- भगवान महर्षि कश्यप जयन्ती पर निकली शोभायात्रा
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: ग्राम अमाननगर में भगवान महर्षि कश्यप जयंती के जुलूस का फीता काटकर शुभारंभ भारतीय किसान यूनियन के के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महा पुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
सोमवार को ग्राम अमाननगर में परम्परागत तरीके से भगवान महर्षि कश्यप जयंती का जुलूस गांव के मुख्य मार्गो से निकलकर संपन्न हुआ। जुलूस का उद्घाटन करते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर ने उपस्थित जनसमूह भगवान महर्षि कश्यप जी की जयंती पर अपने जीवन से स्वयं एक बुराई मिटाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने अंदर की एक एक कर सभी बुराइयों को मिटा ले तो जीवन बहुत सरल और सार्थक होगा।
इस मौके पर महर्षि कश्यप समिति के अध्यक्ष लवी कश्यप, जसवंत कश्यप, चुन्नी लाल कश्यप, सुबोध कश्यप, दीपक कश्यप, महेंद्र कश्यप, नरेन्द्र कश्यप, चौधरी ओमेंद्र सिंह, राजू कुमार, मोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।

