Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

कोरोना को लेकर बस अड्डे पर दिखी लोगों में लापरवाही, होगी सख्ती

  • लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले
  • लोग नहीं कर रहे कोविड गाइडलाइन का पालन

जनवाणी संवाददाता  |

मेरठ: बेलगाम हो रहे कोरोना से आम लोगो को बचाने के लिए प्रशासन हर संभव कोशिश कर रहा है, लेकिन आम लोग इसे लेकर लगातार लापरवाह बने हुए हैं। बस अड्डे पर रोडवेज के एआरएम द्वारा सभी तैयारियां की गई है। बावजूद इसके लोगों की लापरवाही रुकने का नाम नहीं ले रही हैै।

मंगलवार को भैंसाली बस अड्डे पर मौैजूद सवारियों में कोरोना को लेकर कितनी जागरूकता है इसका जायजा लेने पर जो सच सामने आया वह परेशान करने वाला है। यहां पर आम लोगों ने न तो मास्क लगा रखा था, न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता नजर आया। यहां तक की बसों में भी सवार यात्रियों के चेहरो पर मास्क ठीक से लगा नहीं दिखाई दिया।

हालांकि बस अड्डे पर सभी तरह की तैयारियां विभाग द्वारा की गई है जैसे सुबह बसों के अड्डे से चलने से पहले सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। हर बस में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव किया जाता है। पूरे बस अड्डे को सैनिटाइज किया जाता है, नियमों का पालन कराने के लिए जगह-जगह अनाउंसमेंट कराते हैं, मास्क लगाकर आएं। इसको बताया जाता है, बस में यात्रा करते समय मास्क का प्रयोग किया जाए, पूरे बस अड्डे पर पोस्टरों द्वारा मास्क लगाने के लिए बताया जाता है।

यह भी बताया जाता है कि बिना मास्क यात्रा नहीं करने दी जाएगी, वीडियो क्लीपिंग द्वारा भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पूरे बस अड्डे पर आॅटोमेटिक हैंड सैनिटाइजिंग की मशीनें लगा रखी है। बिना मास्क के मिलने वाले यात्रियों को रोककर मास्क लगवाया जाता है। पूरे स्टाफ को भी मास्क लगाकर रहने की बात कही जाती है। कोई भी बस अपनी निधार्रित सीटिंग कैपेसिटी से अधिक सवारियां नहीं ले जा सकती।

इसका भी विशेष ध्यान रखा गया है। लोगों को जागरूक करने के सभी तरह के उपाए किए गए हैं, लेकिन लोगों में कोरोना को लेकर कोई खास गंभीरता नजर नहीं आ रही है। अब रोडवेज द्वारा नियमों का पालन नहीं करने वाले यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी है। जिसके बाद ऐसे लोगों के चालान काटे जाएंगे। हालांकि अधिकतर ऐसे लोगों को खुद ही कोरोना की गंभीरता को समझना चाहिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img