Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

नये मतदाताओं ने मतदान केंद्रों पर लगे कैंपों में कराया पंजीकरण

  • बीएलओ ने मतदाताओं की दावे, आपत्ति निस्तारण को भरे फार्म

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों को शुद्ध एवं त्रुटि रहित कराने के लिए मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाकर बूथ लेविल अफसर ने दावे और आपत्तियां प्राप्त की। मतदान केंद्रों पर अर्हता पूरी करने वाले नये मतदाताओं ने पंजीकरण कराया। वोटर लिस्ट में किए गए बदलाव के चलते वोटरों को अपना मतदाता सूची में नाम तलाशने में काफी दिक्कतों का सामना
करना पड़ा।

रविवार को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली को अधिकतम शुद्ध और सही बनाए रखने मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदान केंद्रों पर प्रात: 10:00 बजे से सांय 4:00 बजे तक कैंपों का आयोजन किया गया। जिसमें ऐसे व्यक्ति जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो गई है।

मतदाता बनने के लिए फार्म 6 भरें, फार्म के साथ आधार कार्ड, जन्मतिथि के प्रमाण पत्र के साथ अपना फार्म भरकर बीएलओ दिए। मृतक शिफ्टेड की दशा में फार्म 7 अशुद्ध त्रुटियों को ठीक कराने के लिए फार्म 8 विधानसभा क्षेत्र में एक स्थान से दूसरे स्थान पर चले जाने के कारण फार्म 08क में आवेदन किए गए।

इस दौरान शहर के हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज, वीवी इंटर कॉलेज, जैन कन्या इंटर कॉलेज, मदरसा इमदादिया रशीदिया दिल्ली रोड, नन्दू प्रसाद, आरके इंटर कॉलेज, आर्य समाज मंदिर, गुजरातियान, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय नंदू प्रसाद आदि पर लगाए गए।

मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को कुछ बूथों पर जहां बीएलओ नहीं पहुंचे, तो कुछ स्थानों पर जागरूकता के अभाव में आवेदक नहीं आए। इस दौरान शहर के वीवी इंटर कॉलेज में बनाए गए पोलिंग बूथ पर बीएलओ ने मेज कुर्सी उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया है। उन्होने बताया कि 9 बीएलओ का डयूटी है, लेकिन मात्र दो ही कुर्सी दी गई, जिस कारण बीएलओ को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img