Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

दो साल बाद फिर से चढ़ेगा न्यू ईयर का खुमार

  • डीजे पर होगा धमाल, होटल और क्लबों के साथ ही सोसाइटी में भी रहेगी नववर्ष पार्टी की धूम
  • 31 की रात शहर में जगह-जगह होगा न्यू ईयर सेलीब्रेशन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना महामारी की वजह से पिछले दो साल जहां न्यू ईयर सेलिब्रेशन जहां फीका बीता, वहीं इस वर्ष नववर्ष को धूमधाम से मनाने के लिए हर कोई उत्सुक नजर आ रहा है। शहर में जगह-जगह इवेंट आयोजित किए जा रहे है, जिसकों लेकर तैयारियां जोरो पर है।

वहीं डीजे पर धमाल मचाने के लिए युवाओं के साथ-साथ युवतियां भी तैयार है। एक ओर जहां क्लब की ओर से विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं सोसाइटियों में भी अपने स्तर पर नववर्ष पार्टी मनाने की प्लानिंग की गई है। कुल मिलाकर हर कोई इस साल नववर्ष के आयोजन में धूम मचाने के लिए तैयार दिख रहा है।

बता दें कि महामारी की वजह से पिछले दो साल लोग विंटर वेकेशन होने के बावजूद न्यू ईयर का मजा नहीं ले पा रहे थे, जबकि इस साल महामारी से राहत मिलने की वजह से भारी संख्या में शहरवासी गोवा, केरल और शिमला जैसे पारंपरिक और प्रचलित टूरिस्ट स्पॉट के अलावा लोनावला, उदयपुर, धर्मशाला, मनाली और गिर जैसे डिस्टेशन पर भी जश्न मनाने के लिए निकल गए है।

वहीं शहर में भी नए साल की तैयारियां शुरु हो चुकी है। नववर्ष पर इसबार शहर के होटलों, बैंक्वेट हॉलों और क्लब में भव्य आयोजन होंगे। होटलों में डांस और डीजे के साथ-साथ बच्चों के लिए खेल, मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। ज्यादातर कार्यक्रम शाम होते ही शुरु हो जाएंगे और रात 12 बजे तक चलेंगे व केक कटने के बाद कार्यक्रम समाप्त होंगे।

गली-मोहल्लों में भी होगा नववर्ष का स्वागत

शहर के होटलों के साथ-साथ गली-मोहल्लों व सोसाइटी में भी डीजे लगा धमाल मचाने के लिए लोग तैयार हैं, जिसके लिए एक सप्ताह पहले से ही लोगों ने प्लानिंग करना शुरु कर दिया था। कपकपाती ठंड में लोगों में नए साल को मनाने का जोश कम नहीं है।

मॉडर्न लुक में नजर आएगी क्लब सदस्याएं

युवाओं के साथ-साथ क्लब सदस्याएं भी नववर्ष का स्वागत अलग अंदाज में करने के लिए तैयार है। इस वर्ष डिस्को थीम पर शहर में कई आयोजन होंगे। जिनमें 80 से 90 दशक के रेट्रो गीतों पर महिलाएं थिरकती नजर आएंगी।

औघड़नाथ मंदिर में नववर्ष पर किया जाएगा विशेष शृंगार

नए साल के पहले दिन अधिकांश लोग मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते है ताकि उनका पूरा साल सुख-शांति के साथ बीते। इस वर्ष नववर्ष पर मंदिरों में भी खास तैयारी की जा रही है। औघड़नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित श्रीधर त्रिपाठी ने बताया कि नए साल के पहले दिन बोले बाबा का खास शृंगार किया जाएगा। मंदिर परिसर में शनिवार से ही कार्यक्रमों का आयोजन शुरु हो जाएगा। वही बुढ़ाना गेट हनुमान मंदिर में भी नए साल को लेकर खास तैयारी की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img