Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

दूसरे टी-20 में जीता न्यूजीलैंड

 

  • आॅस्ट्रेलिया को चार रन से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई 
  • गुप्टिल ने रोहित शर्मा का टी-20 में सर्वाधिक छक्के मारने का तोड़ा रिकॉर्ड

डुनेडिन, एपी: मार्टिन गुप्टिल के 50 गेंद में 97 रन की मदद से न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आॅस्ट्रेलिया को चार रन से हरा दिया।

गुप्टिल की पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर सात विकेट पर 219 रन बनाए। आॅस्ट्रेलिया ने 13 ओवर में छह विकेट 113 रन पर ही गंवा दिए। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस ने 37 गेंद में 78 रन बनाये और डेनियल सैम्स के साथ 6.1 ओवर में 92 रन की साझेदारी की। सैम्स ने 15 गेंद में 41 रन बनाए।  आॅस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में 15 रन की जरूरत थी और उसके चार विकेट बाकी थे। न्यूजीलैंड ने जिम्मी नीशाम को गेंद सौंपी और यह सही फैसला साबित हुआ। उन्होंने पहली ही गेंद पर सैम्स को आउट कर दिया।  अगली दो गेंद पर स्टोइनिस रन बना सके लेकिन चौथी गेंद पर छक्का लगा दिया। आॅस्ट्रेलिया को आखिरी दो गेंद पर नौ रन चाहिए थे। स्टोइनिस ने ऊंचा शॉट खेलने के प्रयास में टिम साउदी को कैच थमा दिया।  इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली। इससे पहले गुप्टिल ने अपनी पारी में आठ छक्के लगाए और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों का भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा (127) का रिकॉर्ड तोड़ा। अब गुप्टिल के नाम 132 छक्के है। केन विलियमसन ने 53 रन की पारी में तीन छक्के लगाए और गुप्टिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 131 रन जोड़े ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img