Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी जीत

  • सैंटनर के पंजे से न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को 99 रन से दी शिकस्त
  • सैंटनर टूर्नामेंट में पांच विकेट लेने वाले पहले कीवी स्पिनर

हैदराबाद, वार्ता |

न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। कीवी टीम ने नीदरलैंड को 99 रन से हराया। इस जीत के बाद टीम 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप कायम है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 7 विकेट पर 322 रन बनाए। जवाबी पारी में नीदरलैंड की टीम 46.3 ओवर में 223 रन पर आॅलआउट हो गई।

कीवी टीम की ओर से मिचेल सैंटनर ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 5 विकेट चटकाए। सैंटनर ने रायन क्लाइन (8 रन), रूलोफ वान डर मेर्व (एक रन), कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (30 रन), कॉलिन एकरमैन (69 रन), मैक्स ओ’डाउड (16 रन) के विकेट लिए। लेफ्ट आर्म स्पिनर मिचेल सैंटनर ने नीदरलैंड के खिलाफ 59 रन देकर 5 विकेट लिए। वे वर्ल्ड कप में पांच विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के पहले ही स्पिनर बने। उनसे पहले डेनियल विटोरी ने 2007 में आयरलैंड और 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ 4-4 विकेट लिए थे।

तेज गेंदबाजों में टिम साउदी के नाम इंग्लैंड के खिलाफ 33 रन देकर 7 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। नीदरलैंड की ओर से नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे कॉलिन एकरमैन एक ओर क्रीज पर डटे रहे। एकरमैन ने 73 गेंदो पर 5 चौकों की मदद से 69 रन बनाए। उन्हें सैंटनर ने आउट किया। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम पहले 10 ओवर में केवल 35 रन ही बना सकी। पावरप्ले में नीदरलैंड ने ओपनर विक्रमजीत सिंह का विकेट भी गंवा दिया।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 322 रन बनाए। ओपनर विल यंग ने 70, रचिन रवींद्र ने 51 रन और टॉम लैथम ने 53 रनों की अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जबकि डेरिल मिचेल ने 48 रन बनाए। आर्यन दत्त, पॉल वान मीकरन और रूलोफ वान डर मेर्वे को दो-दो विकेट मिले। बास डे लीडे के हिस्से एक विकेट आया।

नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे रचिन रवींद्र ने अपने वनडे करियर और वर्ल्ड कप का लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया। रवींद्र्र ने 51 गेंदों में 51 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 1 सिक्स शामिल था। उन्हें वान डर मेर्व ने आउट किया। कीवी ओपनर विल यंग ने अपने वनडे करियर का छठा अर्धशतक जमाया। यंग 80 गेंद पर 70 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 7 चौके और 2 छक्कों के सहारे 87.50 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड ने सटीक शुरूआत की। टीम ने 10 ओवर में बिना नुकसान के 63 रन बनाए। कॉन्वे और यंग ने फिफ्टी पार्टनरशिप की। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर आखिरी के ओवरों में मिचेल सैंटनर (36 नाबाद) और मैट हेनरी (10 नाबाद) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचा दिया।

आर्यन दत्त (62 रन पर दो विकेट),पॉल वैन मीकरेन (59 रन पर दो विकेट) और रुलॉफ वैन डर मेर्वे (56 रन पर दो विकेट) ने नीदरलैंड की ओर विकेट चटकाए। कीवी ओपनर डेवोन कॉन्वे और विल यंग ने अर्धशतकीय पार्टनरशिप कर अपनी टीम को सटीक शुरूआत दिलाई। दोनों ने 73 गेंद पर 67 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। इस पार्टनरशिप को रूलोफ वान डर मेर्वे ने तोड़ा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img