जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: नवनियुक्त कोतवाल संजय शर्मा ने नगर में पैदल मार्च निकालकर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी।उन्होंने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नवनियुक्त थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा पुलिस फोर्स के साथ थाना प्रांगण से पैदल मार्च पर निकले।जिस पर एजेंसी चौराहा ईदगाह मोड़ मोहल्ला जोशियांन, पीर की चुंगी, हल्दौर चौराहा, झालू चौराहा, बस स्टैंड आदि चौराहों पर पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च के दौरान कोतवाल संजय शर्मा ने अतिक्रमण करने वालों को चेताया।उन्होंने कहा कि अतिक्रमण से मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है।
उन्होने अतिक्रमण करने वालों अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। उन्होंने नागरिकों से नगर में अफवाह पर ध्यान न देकर शांति बनाए रखने की भी अपील की। इसके अलावा उन्होंने दुपहिया वाहनों पर चलने वाले लोगों का चेकिंग अभियान चलाया जिसमें कई वाहन स्वामी के चालान किए गए। इस अभियान में एसएसआई प्रवेन्द्र तोमर, कस्बा इंचार्ज अशोक कुमार, एसआई राजेंद्र प्रजापति, जयवीर सिंह मान, कुमरेश त्यागी, विक्रांत यादव, पुष्पेंद्र सिंह आदि पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

