जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: कुंवर सत्यवीरा कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट बिजनौर के कम्प्यूटर साइंस विभाग की छात्रा निकिता अग्रवाल का जानी मानी मल्टीनेशनल कंपनी विप्रो में प्रोजेक्ट इंजीनियर के पद पर चयन हुआ है। जिससे उसके व कॉलेज परिवार में एक खुशी का माहौल है।
ज्ञात हो कि छात्रा निकिता अग्रवाल पुत्री रश्मि अग्रवाल सिंह निवासी बिजनौर ने बताया कि आनलाइन एक्जाम, टेक्निकल राउंड व एचआर इंटरव्यू की प्रक्रिया पार करते हुए उन्होंने जानी मानी विश्व प्रसिद्ध कंपनी विप्रो का आफर लेटर प्राप्त किया है तथा मेरा सैलरी वार्षिक पैकेज 3.5 लाख है।
उनके परिवार के लिए बहुत ही सौभाग्य व खुशी का अवसर है। कॉलेज सचिव कुंवर उदयन वीरा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व रुचि वीरा पूर्व विधायक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि यह बड़ी प्रसन्नता का विषय है|
कि कुंवर सत्यवीरा इंजीनियरिंग कॉलेज, बिजनौर जैसे छोटे शहर में स्थापित होने के बावजूद भी यहा के छात्र शिक्षा क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर जानी मानी मल्टीनेशनल कंपनी विप्रो मे नियुक्ति पा रहे है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 983710952

