Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

गंगानगर में आठ दिन से लापता छात्र का सुराग नहीं

  • 11वीं कक्षा का छात्र है हिमांश, परिवार में मचा कोहराम
  • रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस ने दिया आश्वासन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गंगानगर से आठ दिन से लापता कक्षा 11वीं के छात्र का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। छात्र के लापता होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और रो-रोकर बुरा हाल है। मूलरूप से सिवाया गांव के रहने वाले अनुज कुमार गंगानगर के एल ब्लॉक में जी-67 परिवार सहित रहते हैं। अनुज की पत्नी पूजा ने बताया कि उनका उनका 15 वर्षीय बेटा हिमांशु विहान 14 सितंबर सुबह 9:30 बजे से गायब है। हिमांशु पंडित दीनदयाल राजकीय इंटर कॉलेज हस्तिनापुर में 11वीं का छात्र है।

29 जून को हिमांशु हस्तिनापुर अपने छात्रावास से छुट्टियों में गंगानगर घर लौटा था। हिमांशु के पिता अनुज कुमार कार चालक है। परिवार में तीन भाई बहन हैं। दो बहनें सृष्टि और साक्षी और हिमांशु सबसे बड़ा है। परिवार के लोगों ने किसी से भी रंजिश होने से इनकार किया है। किसी से कोई विवाद की बात भी नहीं कर रहे हैं।

22 19

परिवार के लोगों ने गत 15 सितंबर को गंगानगर थाने में हिमांशु की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी, लेकिन आठ दिन बीत जाने के बावजूद भी हिमांशु का कुछ पता नहीं चल सका है। हिमांशु की मां पूजा का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने अपनी सभी रिश्तेदारों में भी हिमांशु का पता लगाया, लेकिन हिमांशु अपनी किसी भी रिश्तेदारी में नहीं गया।

अपने बेटे को याद कर मां बस यही गुहार लगा रही है की कोई मेरा बेटा वापस ला दो। हिमांशु की दोनों छोटी बहनें मीडिया से बातचीत करते हुए बार-बार कहते हुए यही कहते हुए नजर आई की मेरा भाई हिमांशु कब आएगा। पुलिस को हिमांशु की लोकेशन तलाशने में थोड़ी समस्या इसलिए आ रही है,

23 16

क्योंकि उसके पास कोई फोन नहीं है। गंगानगर पुलिस ने बताया कि गंगानगर थाने के समीप शराब के ठेके के बराबर में मोबाइल शोरूम पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हिमांशु अकेला जाता हुआ नजर आ रहा है। उससे आगे का कोई लोकेशन या कुछ पता नहीं चल रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। गंगानगर पुलिस ने परिजनों को आश्वासन भी दिया है कि जल्दी छात्र को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

आरोपी की जमानत खारिज

मेरठ: न्यायालय जिला जज मेरठ रजत सिंह जैन ने आरोपी अमित वर्मा पुत्र कैलाश चंद वर्मा निवासी लक्ष्मणपुरी का जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील ब्रज भूषण गर्ग ने बताया कि वादी मुकदमा ने थाना दिल्ली गेट मेरठ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी को वादी मुकदमा ने 700 ग्राम सोना जेवर बनवाने के लिए दिए थे।

परंतु आरोपी अपनी दुकान बंद कर शादी का सारा सोना लेकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। न्यायालय में अभियुक्त ने कहा कि उसे झूठा फंसाया जा रहा है। जिसका सरकारी वकील ने कड़ा विरोध किया न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनकर आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया।

लाला मोहम्मदपुर में युवकों से मारपीट, हमलावर फायरिंग कर फरार

कंकरखेड़ा: थाना क्षेत्र के कासमपुर निवासी शुभम ने मंगलवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह दोस्तों के साथ किसी काम से लाला मोहम्मदपुर गांव जा रहा था। इसी बीच रोड पर दो दर्जन से ज्यादा कार व बाइक सवार युवकों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक को रोक लिया।

हमलावरों के हाथ में लाठी-डंडे देखकर तीन युवक मौके से भाग गए। वहीं एक युवक मौके पर गिर गया। जिसे हमलावरों ने पकड़ा और जमकर पीट दिया। पीड़ित युवक किसी तरह चुंगल से छूट कर मौके से भाग गया। पीड़ित का आरोप है कि इसी बीच हमलावरों में से एक युवक ने उस पर दो राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर सड़क पर भगदड़ का माहौल हो गया।

वहीं कुछ ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े। फायरिंग करने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। पीड़ित थाने पहुंचा और हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल के लिए भेज दिया। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि प्रथम दृश्य आपसी झगड़ा दिखाई दे रहा है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img