Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

नामांकन प्रक्रिया पूरी, आज से होगी नामांकन पत्रों की जांच

  • 17 को नामांकन वापसी एक दिसंबर को होगा मतदान

जनवाणी संवादाता |

मेरठ: एमएलसी चुनाव में नामांकन करने की अंतिम तिथि में गुरुवार को कांग्रेस सहित अन्य प्रत्याशियों ने नामांकन प्रक्रियाओं को पूरा किया। अंतिम दिन होने के कारण सुबह से ही नामांकन करने वाले प्रत्याशी कमिश्नरी कार्यालय पर पहुंचे और नामांकन किया। वहीं, जिन प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। उन प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। ये प्रक्रिया 16 नवंबर तक चलेगी और उसके पश्चात् 17 से जो प्रत्याशी अपना नामांकन वापस लेना चाहते हैं।

एक दिसंबर को होगा मतदान

एमएलसी शिक्षक एवं स्रातक में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के पक्ष विपक्ष में एक दिसंबर मतदान होगा। जिसके पश्चात तीन दिसंबर को मतगणना होगी और प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा कि मतदाता ने अपने एमएलसी के रूप में किसे चुना है। गौरतलब है कि मेरठ व सहारनपुर मंडल में नौ जिलों के अंतर्गत स्रातक निर्वाचन क्षेत्र में 113 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 111 एवं वर्तमान स्थिति के अनुसार संभावित संख्या में स्रातक निर्वाचन क्षेत्र में 300 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 112 बनाया गया। जिनमें स्रातक निर्वाचन क्षेत्र 297016 एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 30012 मतदाता वोट करेंगे। हालांकि वोटों की संख्या में इजाफा हो सकता है। क्योंकि शासन द्वारा नई वोटर भी बनाई जा रही है।

चुनाव में होगी कांटे की टक्कर

एमएलसी चुनाव में अबकी बार कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। क्योंकि अबकी बार सभी पार्टी ने अपने कद्दावर नेताओं को एमएलसी चुनाव जिताने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा और लोकसभा की तरह की अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए प्रचार कर रही हैं।

इसी तरीके से समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस के पदाधिकारी भी और कार्यकर्ता भी कार्यकर्ता प्रत्येक खंड में शिक्षकों तथा स्रातक युवाओं से बात कर अपने प्रत्याशियों के पक्ष में की अपील कर रहे हैं। हालांकि लोकसभा एवं विधानसभा की तरह लोकलुभावन वादे तो नहीं किए जा सकते, लेकिन फिर भी शिक्षकों तथा युवाओं की बात उठाने की बात की जा रही है। ऐसे में आने वाले समय में देखना होगा कि अबकी बार किसके सिर पर एमएलसी शिक्षक तथा स्रातक का ताज सजेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img