Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

प्रत्याशी के साथ नामांकन कक्ष में केवल दो लोग करेंगे प्रवेश

  • आज से तीनों विधानसभाओं के नामांकन प्रक्रिया होगी शुरू

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: शुक्रवार से जनपद की तीनों विधानसभाओं के प्रत्याशियों के लिए निर्धारित तीनों नामांकन कक्षों में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन पत्रों की खरीद एवं नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

14 से 21 जनवरी तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। नामांकन पत्र खरीद एवं दाखिल करने के लिए प्रत्याशी के साथ केवल दो लोगों को ही नामांकन कक्ष में दााखिल होने की अनुमति प्रदान की गई है। 24 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

27 जनवरी को नाम वापस लेने की तिथि, 10 फरवरी को मतदान होगा। 10 मार्च को नवीन मंडी में मतगणना होगी।

जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार से जनपद की तीनों विधानसभाओं के लिए नामांकन पत्रों की ब्रिकी एवं दाखिल किए जाने की प्रक्रिया प्रांरभ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि तीनों विधानसभाओं के लिए नामांकन कक्ष तैयार है।

विधानसभा क्षेत्र कैराना के नामांकन के लिए डीएम कोर्ट को नामांकन कक्ष बनाया गया है। जिसमें रिटर्निंग आफिसर एसडीएम कैराना रहेंगे। शामली विधानसभा के नमांकन के लिए एसडीएम कोर्ट को नामांकन कक्ष बनाया गया है।

जिसमें रिटर्निंग आफिसर एसडीएम शामली रहेंगे। जबकि थानाभवन विधानसभा के नामांकन के लिए तहसीलदार कोर्ट को नामांकन कक्ष बनाया गया है। जिसमें रिटर्निंग आफिसर एसडीएम ऊन रहेंगे। 14 से 21 जनवरी तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे।

नामांकन पत्र खरीद एवं दाखिल करने के लिए प्रत्याशी के साथ केवल दो लोगों को ही नामांकन कक्ष में दााखिल होने की अनुमति प्रदान की गई है। 24 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 27 जनवरी को नाम वापस लेने की तिथि, 10 फरवरी को मतदान होगा। 10 मार्च को नवीन मंडी में कड़ी सुरक्षा में मतगणना संपन्न होगी।

जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त, 271 क्रिटिकल बूथ चिन्हित
विधानस चुनाव के लिए जनपद को 11 जोन और 94 सेक्टर में विभाजित कर जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई है। 11 जोनल मजिस्ट्रेट और 94 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। जनपद में 271 क्रिटिकल बूथ चिन्हित किए गए हैं।

कैराना विधानस चुनाव में 94, थानाभवन विधानस चुनावमें 90 तथा शामली विधानस चुनाव में 82 क्रिटिकल बूथ चिन्हित किए गए हैं। इन क्रिटिकल बूथों पर बीएसएफ, पैरामिलट्री फोर्स ने फ्लैग मार्च शुरू कर दिया है। गुरूवार को कैराना विधानस चुनाव क्षेत्र के क्रिटिकल बूथों पर फ्लैग मार्च किया गया।

प्रथम बार आॅनलाइन नामांकन की सुविधा
निर्वाचन में प्रथम बार निर्वाचन आयुक्त पोर्टल के माध्यम से चुनाव के लिए आनलाइन नामांकन कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि आनलाइन नामांकन के बाद दस्तावेज व प्रस्तावक प्रस्तुत करने के लिए प्रत्याशी को रिटर्निंग आॅफिसर के सामने व्यक्तिगत रूप से पेश होना पड़ेगा।

तीनों विधानस चुनावओं के सीधे नामांकन पत्र जमा कराने के लिए नामांकन कक्ष तैयार है, जहां आरओ, एआरओ नामांकन पत्र जमा करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img