Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

किसानों ने भरी हुंकार, एक्सप्रेस-वे पर टोल को ना

  • 24 गांव के किसानों की अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा अटका

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ से दिल्ली वाया एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहनों से टोल वसूली पर किसानों ने विरोध का बैरियर डाल दिया है। किसानों का साफ कहना है कि जब तक चौबीस गांवों के मुआवजे को लेकर चला आ रहा विवाद नहीं निपट जाता, तब तक टोल वसूली नहीं करने देंगे।

टोल नॉको पर किसान डेरा डाल देंगे। भाकियू व किसान कल्याण समिति का कहना है कि अधिग्रहित की गई जमीन का समान मुआवजा दिया जाए। कल्याण समिति के नेता सतीश राठी ने बताया कि किसानों को टोल वसूली की अधिग्रहित घोषणा का इंतजार है। घोषणा होते ही तमाम टोल नॉकों पर किसानों का धरना शुरू हो जाएगा। किसान पूरी तरह से तैयार हैं।

वहीं दूसरी ओर एनएचएआई प्रशासन की मानें तो मेरठ वाया एक्सप्रेस-वे दिल्ली के सफर पर अब टोल का बैरियर गिरने जा रहा है। टोल से गजरने वालों को अब जेब ढीली करनी होगी। 1.60 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहनों से वसूली की जाएगी। मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस-वे के परियोजना निदेशक मोहित गर्ग ने बताया कि सैद्धांतिक रूप से इसकी अनुमति मिल गई है। पहली सितंबर से टोल वसूली शुरू कराए जाने की पूरी उम्मीद है।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी आॅफ इंडिया (एनएचएआई) को परिवहन मंत्रालय से टोल वसूली की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। मंत्रालय प्रशासन मौखिक सहमति दे चुका है। अब केवल औपचारिकता भर बाकी है। इसके साथ एनएचएआई टोल दरों का प्रकाशन करेगी।

उसके बाद सराय काले खां से मेरठ के बीच संभवत: एक सितंबर से टोल वसूली शुरू करा दी जाएगी। सराय काले खां से मेरठ के बीच दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तैयार हो चुका है, जिसमें डासना से हापुड़ के बीच का चरण भी शामिल है। एक्सप्रेस-वे के दूसरे चरण (यूपी गेट से डासना) में चिपियाना आरओबी का काम पूरा न होने के कारण टोल वसूली का मामला अटक गया था।

नियमानुसार कम से कम छह लेन यातायात के लिए उपलब्ध होने पर ही टोल वसूली हो। अब चिपियाना गांव की तरफ बन रहा छह लेन का आरओबी तैयार है। एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि छह लेन के नए आरओबी पर टेस्टिंग भी पूरी हो चुकी है, जिसे अभी यातायात के लिए खोला गया है। आज मंगलवार को इसको फिर से बंद किया जाएगा। दरअसल लाइट के काम के चलते इसको बंद किया गया है।

माना जा रहा है सप्ताह भर के भीतर बाकी बचा लाइट का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। एनएचएआई के एक बडेÞ अधिकारी ने बताया कि 1.60 से दो रुपये प्रति किमी की दर से करने का प्रस्ताव भेजा है। सराय काले खां से मेरठ के बीच 125 से 135 रुपये टोल वसूली हो सकती है। वहीं, डासना से मेरठ के बीच 60 रुपये टोल वसूलने का प्रस्ताव है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img