Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

अब भैंसाली और सोहराब गेट डिपो पर होगी बसों की सफाई

  • अनुबंधित और निगम से संबंधित बसों की साफ-सफाई कराने के निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: खाने-पीने के सामान और वोमिटिंग आदि के चलते गंदी होने वाली परिवहन निगम और अनुबंधित बसों की साफ-सफाई के लिए अब भैंसाली और सोहराब गेट डिपो पर सफाईकर्मी हर समय उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ-साथ जहां बसों को कुछ समय के लिए रोका जाता है,

उन अनुबंधित ढाबों पर भी साफ-सफाई के लिए व्यवस्था की जाएगी। आरएम केके शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मेरठ, भैंसाली और सोहराब गेट डिपो की अपनी बसों के अलावा इन तीनों स्थानों पर दूसरे डिपो की लंबे रूट की बसों का आवागमन रहता है।

इन बसों में यात्रा करने वाले बहुत से यात्री खाने-पीने के सामान के खाली पैकेट और पानी की बोतलें आदि बस में ही इधर-उधर डाल देते हैं। जबकि पान-गुटका खाने वाले यात्री खिड़की खोलकर थूक देते हैं। इससे भी विचित्र स्थिति वोमिटिंग के कारण बन जाती है। जिससे बस गंदी होने के साथ-साथ सहयात्रियों का जी खराब होने का कारण बन जाती है।

इस स्थिति को देखते हुए अब दिल्ली बस स्टैंड यानि भैंसाली डिपो पर दो सफाईकर्मियों को तैनात किया गया है। जिनको बसों के अंदर से खाली पैकेट, बोतलें आदि साफ करने का काम दिया गया है। इसी के साथ पानी के साथ चलने वाले वाइपर के जरिये वोमिटिंग आदि की सफाई का काम शुरू करा दिया गया है। यही व्यवस्था सोहराब गेट डिपो में आने वाली बसों के लिए भी करा दी गई है।

आरएम केके शर्मा ने बताया कि परिवहन निगम से अनुबंधित ढाबों पर लंबे रूट की बसों को खाने-पीने आदि के लिए रोका जाता है। इन ढाबों के संचालकों को भी निर्देश जारी किए गए हैं कि वहां ठहरने वाली बसों की साफ-सफाई की व्यवस्था कराई जाए। बसों की चेकिंग के लिए जाने वाले स्टाफ को इस बारे में निर्देश जारी किए गए हैं कि वे ढाबों पर जाकर बसों की साफ-सफाई सुचारू कराना सुनिश्चित करें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img