Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

अब रिजल्ट के इंतजार के बिना अगली कक्षा में प्रवेश पा सकेंगे छात्र

  • सेमेस्टर प्रणाली में हुए सुधार से छात्रों को मिलेगी राहत, फेल हुए तो बेक टू सेमेस्टर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि की सेमेस्टर प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने और सत्र को नियमित करने के लिए विवि ने नया कदम उठाया है। इसके तहत विवि अब छात्र को सेमेस्टर के रिजल्ट का इंतजार किए बिना अगले सेमेस्टर में प्रवेश मिल जाएगा बशर्ते वो पिछले सेमेस्टर में पास हो। अगर ऐसा नहीं हुआ तो विवि छात्र की फीस वापस करते हुए उसे पुराने सेमेस्टर में बेक कर देगा।

बता दें कि एनईपी को छोड़कर अन्य सेमेस्टर प्रणाली के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रमों में छात्र उत्तीर्ण हो अथवा अनुत्तीर्ण हो दोनो ही परिस्थितियों में अगली कक्षा में प्रोन्नत किए जाने का प्रावधान है। मगर अब विवि के नए नियमानुसार कॉलेज द्वितीय, चतुर्थ, षष्ट, अष्टम सेमेस्टर की परीक्षा में सम्मलित हुए छात्रों के परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा किए बिना उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश देकर कक्षायं प्रारंभ कर दे।

ताकि पाठ्यक्रम समयबद्ध रूप से पूर्ण हो जाए। इतना ही नहीं वार्षिक प्रणाली के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रमों के वह छात्र जो अनुत्तीर्ण हो जाते हैं तथा बैक पेपर परीक्षा के लिए भी अर्ह नहीं होते उनको अगली कक्षा में प्रोन्नत नहीं किया जा सकता है अत: पिछले वर्ष की परीक्षा में सम्मलित छात्रों को औपबन्धिक रूप से अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाए तथा ऐसे छात्र जो पिछली कक्षा में अनुत्तीर्ण हुए है और उनके द्वारा जमा किया गया

शुल्क (कॉलेज प्रोसेसिंग फीस) काटकर वापस कर दिया जाए। एनईपी के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रमों के वह छात्र जो एक वर्ष में कम से कम 50 प्रतिशत क्रेडिट अर्जित करते है उनको ही अगली कक्षा में प्रोन्नत किए जाने का प्रावधान है। इस विषय में यह निर्णय लिया गया कि बिना परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा किए समस्त छात्रों को अगली कक्षा में औपबन्धिक रूप से प्रवेश देकर तृतीय सेमेस्टर की कक्षाएं प्रारंभ कर दी जाय तथा ऐसे छात्र जो प्रथम वर्ष में कम से कम 50 प्रतिशत क्रेडिट प्राप्त करने में असफल रहते हैं, उनके द्वारा जमा किया गया शुल्क भी कॉलेज प्रोसेसिंग फीस काटकर वापस कर दिया जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Weather: मौसम विभाग का अलर्ट, 27 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 977 अंक उछला, निफ्टी 23300 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार...

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...
spot_imgspot_img