Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

चक्का जाम को लेकर तीन बजे तक अटकी रहीं अफसरों की सांसें

  • कमिश्नर, डीएम और एसएसपी करते रहे मानीटरिंग, चौकस रही पुलिस

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के मद्देनजर मंगलवार को जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जनपद को कई सेक्टरों में बांटकर संवेदनशील व भीड़-भाड़ वाले इलाकों सहित चप्पे-चप्पे पर फोर्स को तैनात किया गया था। डीएम ने सोमवार को ही धारा 144 लगा दी थी। भाकियू द्वारा हाइवे पर चक्का जाम की घोषणा को देखते हुए रुट डायवर्जन लागू किया गया था। कमिश्नर व डीआईजी खुद मोनीटरिंग कर रहे थे। मंगलवार का दिन शांतिपूर्ण गुजरने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

कृषि कानूनों के विरोध में विभिन्न किसान संगठनों की ओर से मंगलवार को बुलाये गये भारत बंद को लेकर जनपद का पुलिस प्रशासन दिनभर अलर्ट रहा। जनपद सहारनपुर को 7 जोन और 30 सेक्टरों में बांटा गया था। प्रत्येक जोन में एक जोनल मजिस्ट्रेट व जोनल पुलिस अधिकारी को तैनात किया गया था। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए दिशा निदेर्शों के तहत जबरन दुकानें बंद कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी पहले ही जारी कर दी गई थी।

आगामी त्यौहार आदि के मद्देनजर जिला अधिकारी अखिलेश सिंह ने सोमवार को जनपद में धारा 144 लागू कर बिना अनुमति भीड़ जमा करने और जबरन दुकानों को बंद कराने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की चेतावनी जारी कर दी गई थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ एस चनप्पा के निर्देश पर जिले भर में चप्पे चप्पे पर फोर्स को तैनात किया गया था।

36 7

सपा, बसपा,कांग्रेस व रालोद सहित आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन करने वाले दलों के नेताओं पर सोमवार से नजर रखी जा रही थी।एसपी सिटी विनीत भटनागर कोहरे के बावजूद मंगलवार की सुबह फोर्स के साथ घंटाघर पहुंच गए थे।धारा 144 लागू होने के चलते विपक्ष के नेताओं को घरों से बाहर निकलने नही दिया गया।कमिश्नर ऐवी राजमौली और डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल भी दिनभर सक्रिय रहे।

कमिश्नर व डीआईजी शहर के घन्टाघर से लेकर मंडल के मुजफ्फरनगर,सहारनपुर व सहारनपुर की सड़कों पर लगातार भ्रमण कर हालात का जायजा लेते रहे।मंगलवार को महानगर सहारनपुर में साप्ताहिक अवकाश रहता है। इसी के चलते जिले के पुलिस प्रशासन को शहर में कोई ज्यादा जद्दोजहद नहीं करनी पड़ी। मंगलवार का दिन शांतिपूर्ण तरीके से गुजरने पर शाम के समय अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img