Sunday, March 8, 2026
- Advertisement -

भाकियू के नए पदाधिकारियों का किया गया स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: मंगलवार को सुल्तान नगर में भारतीय किसान यूनियन के नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों ने किसानों के हक की लड़ाई लड़ने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी, युवा विंग जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह बहसूमा, सरधना तहसील के अध्यक्ष अशफाक प्रधान जैनपुर, जिला महासचिव दिनेश प्रधान छुर, हरेंद्र जानी, सतवीर सिंह जंगठी, देशपाल बहादुरपुर, सुरेश सरूरपुर, मोनू करनावल जवाहर सिंह दबथुवा का ग्रामीणों ने पगड़ी बांधकर फूल माला डालकर जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर भाकियू के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वे किसानों के हकों की लड़ाई लड़ने के लिए किसी भी स्तर पर शासन-प्रशासन के सामने खड़े रहेंगे। कार्यक्रम में में किसानों ने खेतों में पति व पराली जलाने के लिए मुकदमे दर्ज होने पर गवर्नमेंट के खिलाफ आवाज बुलंद की किसानों ने कहा की पहले सरकार किसानों के लिए पराली काटने के लिए खेतों में यंत्र मुहैया कराए।

33 25 e1603805314362

गांव में गरीब किसान कहां से पराली उतरने के यंत्र खरीदने में सक्षम नहीं है। गन्ना मिल टाइम से उन्हें पेमेंट नहीं देती और महंगाई की मार किसानों को मार रही है फिर कहां से वह यंत्र खरीद सकते हैं।

इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी जमशेद वह संचालन मेहताब व जवाहर सिंह ने किया। मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में चौधरी पप्पू, ईशा चौधरी, सलीम चौधरी, शमीम चौधरी, यूनुस चौधरी जैनपुर, रईस अहमद, हाजी अखलाक, सलीम खान व कयूम अहमद शामिल हुए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img