जनवाणी ब्यूरो |
हरिद्वार: भेल स्थित फैक्ट्री के मैन गेट पर भेल कर्मचारियों ने सैकड़ो की संख्या में इकट्ठे होकर अपनी मांगों के समर्थन में भेल प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बीएमकेपी और इंटक के बैनर तले भेल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। शिप का भुगतान न होने और पीपी व बोनस में कटौती जैसी विभिन्न मांगों को लेकर भेल कर्मचारियों ने मांग ना मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
भेल नेता राजवीर चौहान ने कहा कि कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं हो रही है। कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। जल्द ही बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएंगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। यदि भेल प्रबंधन ने अपनी मनमानी बंद नहीं कि तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद भेल प्रबंधन को कर्मचारियों की मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।
जिसमें कहा गया है कि कर्मचारियों की सभी मांग जल्द से जल्द स्वीकार की जाए। इस मौके पर सुक्रम पाल सिंह, कुवर पाल सिंह, राजेन्द्र चौहान, राकेश चौहान, मुकुल राज, अमित कुमार, अश्विनी चौहान, राजेंद्र, आनंदपाल, धर्मेंद्र, सुनील चौहान, मनोज यादव, इफ्तखार एहसान, इम्तियाज, संदीप, डीएन शाही, रेशु चौहान, प्रदीप कुमार, आशीष चौहान, प्रियरंजन, राजीव, राजेश बिष्ट, विवेक कुमार, दिनेश, फूल कुमार, निशांत, चेतन, संजय, प्रदुमन, प्रवीण, वृंदावन, राजेश, अमन, पंकज शर्मा, विजय कुमार, रितेश गौर, उमेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, मुकेश, जयप्रकाश, गुलाम रसूल, विजय धीमान आदि मौजूद रहे।

