जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज मंगलवार को रूपनगर में धान खरीद पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की है और उनसे चावल मिलर्स की समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकालने का अनुरोध किया है क्योंकि सभी मांगें केंद्र से संबंधित हैं।
आगे सीएम मान ने कहा कि, पंजाब को लेकर मिलर्स की लगभग सभी मांगें हमने पूरी कर दी हैं, मैं उन्हें दिल्ली भी ले गया हूं, कल उनकी बैठक भी है। सेंट्रल पूल में सबसे ज्यादा योगदान पंजाब का है। इसके अलावा हम किसानों व मिलर्स के साथ हैं। इसलिए मुझे उम्मीद है कि गृह मंत्री कल उनसे मिलेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

