- धूमधाम से मनाया रॉयल पब्लिक स्कूल का 11वां स्थापना दिवस
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: रॉयल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 11वां स्थापना दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमोें की प्रस्तुतियों को सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन विजय मालिक, प्रबंधक समिति के सदस्य अमरदीप मलिक व गगनदीप मलिक ने दीप प्रज्जवलित करके किया। प्रधानाचार्या निर्मला मलिक व उप प्रधानाचार्य विक्रांत राणा ने विजय मलिक व प्रबंधन समिति के सदस्यों का पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत-सम्मान किया।
रॉयल पब्लिक स्कूल के नर्सरी कक्षा से लेकर पांचवी कक्षा तक के छात्र छात्राओं को शैक्षिक गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार पाने वाले बच्चों को चैयरमैन विजय मलिक तथा कक्षा 6 से 8 तक के स्थान पाने वाले बच्चों को प्रबंधक अमरदीप मलिक ने स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कक्षा 11 की छात्रा प्रियांशी वालिया की एकल नृत्य प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को रोमांच से भर दिया। 11वीं छात्रा कनिका ने लगभग 50 गानों की मिश्रित गायन-प्रस्तुति पर प्रबंधन समिति ने पुरस्कार देकर सम्मनित किया।
प्रधानाचार्या निर्मला मालिक ने कहा कि विद्यालय में में पढ रहे सभी छात्रख् छात्राओं के परिवारजनों के एकनिष्ठ सहयोग से रॉयल पब्लिक स्कूल की स्थापना हुए 11 वर्ष का समय पूरा हो चुका है।
उन्होने बताया कि रॉयल पब्लिक स्कूल के छात्र, छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन सास्कृतिक प्रतियोगिताओं व खेल -कूद प्रतियोगिता में अपने सर्वोत्तम प्रदर्शन ने रॉयल की शाखा को दृढता मिली है।

