- मेले में रोगियों का नि:शुल्क किया गया उपचार
जनवाणी संवाददाता |
नगीना: मोहल्ले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रोगियों का नि:शुल्क उपचार किया गया। जिसका शुभारम्भ भाजपा के जिलाउपाध्यक्ष ने फीता काटकर किया।
रविवार को मोहल्ला विश्नोई सराय रेती स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला उपाध्यक्ष कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह उर्फ संजय सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर कुवर संजय सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार अपाहिजों, गरीबों व असहाय लोगो की सेवा के लिए समर्पित है। सरकार प्रतिवर्ष मुख्यमंत्री आरोग्य मेलो का आयोजन करती है। जिसमे योग्य चिकित्सकों द्वारा रोगियों का चैकअप कर उनका नि:शुल्क उपचार किया जाता है।
उन्होंने समस्त जनता से मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का फायदा उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना के प्रभारी डा. नवीन चौहान, भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, डा. शैलजा, गर्वित राजपूत, आयुषमान व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

