Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

जी-20 देशों के समूह पर परिचर्चा का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: नगर के श्री केके जैन इंटर कॉलेज मे जी—20 समूह पर छात्र छात्राओं को जानकारी देने के लिए एक परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम संयोजन शिक्षक रूपक वर्मा व मदन गोपाल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने की। समारोह शुभारंभ वंदे मातरम् से किया गया।

प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया जी—20 को ग्रुप ऑफ 20 के रूप मैं जाना जाता है। भारत इसका सदस्य सन 1999 में बना। इसके सदस्य 19 देश तथा यूरोपियन यूनियन है। इसका लोगो भारतीय राष्ट्रीय ध्वज से प्रेरित है। यह वसुधैव कुटुंबकम् की भावना पर आधारित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके लिए बहुत सजंग हैं। जी—20 की स्थापना आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक मंच के रूप में की गई है।

भारत के लिए इसका अध्यक्ष बनना गौरव का विषय है। विश्व के समक्ष स्वयं को दिखाने का यह एक सुनहरा अवसर है। भारत के विभिन्न शहरों में इसकी मीटिंग होनी है। इसमें रोजगार आर्थिक विकास व पर्यावरण पर चर्चा होगी। देश को विकास की नई राह मिलेगी। इस अवसर पर श्रीयांक,शेखर पाल,यश,विनय सैनी, अंशुल, पायल, वंशिका, ईशा, नवीन जैन, कुलदीप, हितेश, प्रमोद मोतला, चंदन शर्मा, विकास मोतला, दलीप सिंह, जे.पी. गौतम, मोनिका शर्मा, नेहा जैन संध्या, नूतन देवी, राजकुमार जैन, अजय, इंदु, मदन गोपाल रूपक वर्मा, रजनी, प्रियंका, मीनाक्षी, दीपा एकता, बबीता का सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img