Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

नाबालिग से दुष्कर्म को लेकर प्रजापति समाज में आक्रोश

  • राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के सदस्यों ने ज्ञापन दिया

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के सदस्यों ने जनपद बागपत के ग्राम सिँघावली में एक सात बर्षीय प्रजापति समाज की बालिका से दुष्कर्म के मामले में आक्रोश व्यक्त करते हुए एसडीएम बृजेश कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में आरोपियों को फांसी पर लटकाने की मांग की गई।

सोमवार को राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल युवा विंग के जिलाध्यक्ष गुलशन कुमार प्रजापति एडवोकेट के नेतृत्व में एसडीएम से मिला और ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में प्रजापति समाज के सदस्यों ने कहा कि जनपद बागपत के सिंघावली में अहीर गांव के टिंकू प्रजापति की सात बर्षीय बालिका के साथ बेरहमी से किए गए दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या को लेकर प्रजापति समाज के अंदर गहरा आक्रोश है और समाज इसकी घोर निन्दा करता है।

ज्ञापन में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए उनको फांसी पर लटकाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जितेन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार, नन्दराम प्रजापति, सतीश कुमार, गुलशन कुमार, नकुल आर्य, राजपाल, नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...
spot_imgspot_img