Friday, February 6, 2026
- Advertisement -

पाक क्रिकेटर सकलेन मुश्ताक ने की थी धोनी की तारीफ, जानिए इसके बाद क्या हुआ ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व टेस्ट स्पिनर सकलेन मुश्ताक को अपने यूट्यूब वीडियो में हाल ही में रिटायर हुए महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करने पर डांट लगाई है।

खबरों के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सकलेन को याद दिलाया है कि वह बोर्ड के लिए काम करते हैं और यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट नहीं कर सकते। सकलेन हाई परफॉर्मेंस सेंटर में इंटरनैशनल प्लेयर्स डेवलेपमेंट के अध्यक्ष हैं।

एक सूत्र ने खबर दी कि पीसीबी सकलेन के धोनी की तारीफ करने और भारतीय क्रिकेट के मामलों में दखल देने से खुश नहीं है। बोर्ड को यह पसंद नहीं आया कि सकलेन ने बीसीसीआई की धोनी को फेयरवेल मैच न देने के लिए आलोचना की।

इससे पहले भी पीसीबी ने दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट अथवा खिलाड़ियों पर टिप्पणी करने से बचने को कहा है।

सूत्र ने कहा कि सकलेन के वीडियो के बाद पीसीबी ने हाई परफॉर्मेंस सेंटर और प्रांतीय टीमों के सभी कोचों को इस तरह की घटनाओं से दूर रहने को कहा है।

सूत्र ने कहा कि कई कोच अपने यूट्यूब चैनल चला रहे हैं, लेकिन अब उन्हें साफ कर दिया गया है कि क्योंकि वे बोर्ड के अधिकारी हैं इसलिए वे यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट नहीं कर सकते थे और दूसरा इंटरव्यू देते समय उन्हें बोर्ड से इजाजत लेने की जरूरत होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, मोनेटाइजेशन की कमाई उड़ाई

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह साइबर...

चतुर होना खुद में एक सजा है

शहर के उस कोने में जहां नालियों का पानी...

विकास और पर्यावरण की एक जैसी लड़ाई

केंद्र सरकार ने हाल ही में कश्मीर में प्रस्तावित...

जीत को हार बताने की कोशिश

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो गया...
spot_imgspot_img