जनवाणी संवाददाता |
मेरठ/लावड़: लावड़-सोफीपुर मार्ग पर देर शाम धंजू चौराहे के पास पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। पल्लवपुरम पुलिस के साथ काफी देर तक बदमाशों की मुठभेड़ हुई। थाना प्रभारी पल्लवपुरम देवेश शर्मा के अनुसार जली कोठी थाना बदमाश सोहेल उर्फ सिला पुत्र शरीफ अपने साथी जुनैद उर्फ चुनस पुत्र तन्ना दोनों अलग-अलग बाइकों से जा रहे थे।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने रोका तो फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान दोनों ओर से मुठभेड़ हुई। जिसमें सुहेल उर्फ शीला के पैर में गोली लगी। गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जबकि उसका साथी जुनेद फरार हो गया पुलिस को मौके से दो बाइक में एक तमंचा मिला है।
थाना प्रभारी देवेश शर्मा का कहना है कि घायल बदमाश पर विभिन्न थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ में एसओजी की टीम के साथ मोदीपुरम चौकी इंचार्ज विकास चौहान एवं थाने के अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।
मुंडाली पुलिस की गोकशों से मुठभेड़
मऊखास स्थित सल्फर फैक्ट्री के पास गोकशी का प्रयास कर रहे तस्करों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घायल तस्कर को पुलिस तुरंत अस्पताल ले गई।
आरोपी के कब्जे से एक तमंचा दो जिंदा व खोखा कारतूस, जिंदा गाय और कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष रविचंद्रवाल ने बताया कि रविवार शाम करीब 7:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि मेरठ-गढ़मुक्तेश्वर मार्ग पर मऊखास स्थित सल्फर फैक्ट्री के पास दो व्यक्ति गोकशी की तैयारी कर रहे हैं।
जिस पर एसओ मयफोर्स तुरंत मौके पर पहुंचे और मुखबिर के इशारे पर तस्करों की घेराबंदी कर ली। बकौल एसओ खुद को घिरा देख तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की तो एक तस्कर दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
जिसको पुलिस ने फौरन दबोच लिया। जबकि दूसरा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पूछताछ में घायल तस्कर ने अपना नाम आजाद उर्फ एजाज पुत्र जबरद्दीन निवासी जेई थाना भावनपुर बताया। पुलिस उसे तुरंत मेडिकल ले गई।
आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस 315 बोर एक जिंदा गाय बरामद होना बताया जा रहा है। एसओ मुंडाली का कहना है कि आजाद शातिर गौकश है उसके विरुद्ध भावनपुर, इंचौली और मुंडाली में गोकशी ओर अन्य संगीन आरोपों के दो दर्जन मामले दर्ज हैं।

