- सरकार से 450 रुपये गन्ना मूल्य की मांग की,
जनवाणी संवाददाता |
खतौली: कोतवाली के गांव आदमपुर मोचड़ी में रविवार को जबर सिंह सैनी के आवास पर आयोजित पंचायत में आंदोलन जनकल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार किसानों के मुद्दों पर मुखर दिखे, उन्होंने कहा कि जब तक भैंसाना चीनी मिल किसानों का गन्ना भुगतान नहीं कर देती वह चैन से नहीं बैठेंगे, उन्होंने कहा कि गन्ना भुगतान ना करने की वजह से वह काफी समय तक तितावी चीनी मिल के पूर्व मालिक के खिलाफ भी खड़े हुए थे।
उन्होंने टिकोला चीनी मिल का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर साधारण उद्योगपति गन्ना भुगतान में रिकॉर्ड कायम कर सकते हैं, तो बजाज जैसे बड़े ग्रुप की नाकामी हास्यास्पद है, और लंबे समय तक कोई असफल उद्योगपति किसान की बदकिस्मती नहीं बन सकता, उन्होंने आगे कहा कि सरकार महंगाई नियंत्रण के नाम पर किसान को बलि का बकरा ना बनाएं, वाजिब गन्ना मूल्य के लिये सरकार गन्ने के रस से एथेनॉल उत्पादन बढाये और चीनी के एक्सपोर्ट से पाबंदी को हटाए गन्ना मूल्य के सवाल पर उन्होंने कहा कि चीनी मिल चलने से पहले गन्ना मूल्य तय होना जरूरी है, और खेती में लागत बढ़ोतरी को देखते हुए कम से कम ₹450 गन्ना मूल्य किसानों को मिलना चाहिए ज्यादातर मौजूद किसानों ने बिजली विभाग के छापों आदि के संबंध में शोषण होने की बात कही।
पंचायत में पूर्व प्रधान करणवीर, पूर्व प्रधान सुरेश सैनी, अजय पाल भैंसी, जगदीश सैनी पूर्व प्रधान कैलावड़ा आदि ने अपने विचार व्यक्त किये बैठक की अध्यक्षता धर्मवीर सैनी ने की। बैठक में अवनीश नंगली, मेजर सैनी कैलावड़ा, राजपाल सैनी, प्रताप सैनी, बिशन सिंह सैनी, बाबू राम सैनी, धर्मपाल सैनी ,प्रशांत राठी आदि मौजूद रहे।

