Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

बेहडेकी में परशुराम की मूर्ति का अनावरण

जनवाणी संवाददाता |

झबरेड़ा: त्यागी युवा जागृति संघ द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर गांव बेहेडेकी, जनपद हरिद्वार में कन्हैया मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व लोकसभा व राज्यसभा सांसद केसी त्यागी एवं त्यागी समाज के अन्य गणमान्य व्यक्तियो द्वारा किया गया।

स्वामी हंसानंद के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भी समाज उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष पवन त्यागी चुड़ियाला एवं संचालन निधिश त्यागी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर पूर्व सांसद केसी त्यागी का फूल मालाओं एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया तथा चारधाम के चित्र भेंट किए गए।

भगवान परशुराम की मूर्ति के अनावरण के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद केसी त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज एक बुद्धिजीवी एवं राष्ट्रवादी विचारधारा वाला समाज है हमें अपनी संस्कृति एवं संस्कारों को बचाकर आगे बढ़ना है। उन्होंने युवाओं का पढ़ाई के साथ-साथ बिजनेस एवं राजनीति में भी आगे आने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में त्यागी समाज दिल्ली के अध्यक्ष सुनील त्यागी, त्यागी समाज उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष पवन त्यागी, त्यागी समाज रुड़की के अध्यक्ष डॉ राकेश त्यागी, उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रदीप त्यागी खाईखेड़ी, आरएसएस के विभाग कार्यवाह अनुज त्यागी, लोकेन्द्र त्यागी, गजेंद्र त्यागी हरिद्वार, विकास त्यागी खजूरी, सोनू त्यागी एसडीओ, नितिन त्यागी प्रधान, अनंत त्यागी , आयुष त्यागी , मधूप त्यागी, चंदन त्यागी, श्याम त्यागी, मनमोहन त्यागी, बिजनेश त्यागी, कलवा त्यागी, नरोत्तम त्यागी, बिरजेश फाेजी, निरंकार त्यागी, गौरव त्यागी, कमांडर सुरेश त्यागी, उमेश त्यागी सहारनपुर, संदीप त्यागी, शिवकुमार त्यागी, मुकेश त्यागी मुकुल त्यागी, अंकित त्यागी आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम उपरान्त सभी ने स्वादिष्ट सहभोज का आंनद लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Fuel Price: दिल्ली में XP100 पेट्रोल 160 रुपये प्रति लीटर, प्रीमियम डीजल भी महंगा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल...

April Bank Holiday: कब खुलेंगे और कब बंद रहेंगे इस महीने बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img