जनवाणी संवाददाता |
हरिद्वार: हरिद्वार में हुई धर्म संसद के लेकर सोशल मीडिया पर महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले अभिनेता पुनीत इस्सर संतों के साथ खड़े नजर आते हैं।
धर्म नगरी में हुई विगत दिनों धर्म संसद पर उत्तराखंड पुलिस ने विवादित बयान देने वाले संतों के खिलाफ मुकदमा और एसआईटी भी गठित की है। पुनीत इस्सर ने कहा कि धर्म संसद में संतों की बातों को तोल मोल कर विवादित पेश किया गया है|
और सरकार से उन्होंने गुहार की है की इस धर्म संसद के मामले को जल्द से जल्द शांतिपूर्वक सुलझा दें क्योंकि सनातन धर्म से जुड़े लोगों के लिए संत सर्वपरी और पूजनीय है।

