Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

आंदोलन में भाग लेने मुजफ्फरनगर रवाना हुआ भाकियू का जत्था

  • मुजफ्फरनगर आंदोलन में कृषि बिलों के विरोध सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: भारतीय किसान यूनियन के मुजफ्फरनगर आंदोलन में शामिल होने के लिए भारतीय किसान यूनियन का एक जत्था भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर के नेतृत्व में नजीबाबाद से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुआ।

शनिवार को दोपहर बाद ग्राम दाउदपुर नन्हेडा स्थित भाकियू नेता दिलावर सिंह के आवास से भाजपा सरकार द्वारा लाए गए किसानों के विरुद्ध तीन बिलो को वापस लेने और चीनी मिलों द्वारा पिछले साल का भी गन्ना भुगतान अभी तक नहीं करने और पराली पत्ती जलाने के नाम पर किसानों पर मुकदमे लगाकर शोषण करने के विरोध में किसान यूनियन के तत्वावधान में मुजफ्फरनगर में आयोजित धरना प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर के नेतृत्व में किसानों की दर्जनों गाड़ियों का काफिला नजीबाबाद से मुज्जफरनगर रवाना हुआ।

मुजफ्फरनगर जाने के लिए भाकियू के जत्थे में भाकियू नेता सरदार संदीप सिंह, चौधरी ध्यान सिंह, अनुज कुमार, रामअवतार चौहान, बलराम सिंह, पवन चौहान, इरशाद अंसारी, रामपाल सिंह, मोहित कुमार, सौरभ कुमार आदि किसान शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img