Monday, September 14, 2026
- Advertisement -

जिला अस्पताल में मरीजों को शीघ्र मिलेंगे प्लेटलेट्स के जंबो पैक

  • ब्लड बैंक में 35 लाख की ब्लड एफरेसिस मशीन पहुंची
  • सात हजार में मिलेगा 15 हजार का जंबो पैक

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मरीजों के लिए यह अच्छी खबर है। प्लेटलेट्स का जंबो पैक के लिए अब प्राइवेट ब्लड बैंकों में मोटी रकम देने से मरीजों को निजात मिलेगी। मरीज जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से आधे से भी कम कीमत पर प्लेटलेट्स का जंबो पैक मिलेगा। जिला अस्पताल ने लगभग 35 लाख की कीमत की ब्लड एफरेसिस मशीन पहुंच गई है। डेंगू, ब्लड कैंसर, थैलेसीमिया और एप्लास्ट एनीमिया के मरीजों की प्लेटलेट्स बहुत कम हो जाती हैं। उन्हें प्लेटलेट्स के जंबो पैक की जरूरत होती है।

प्लेटलेट्स का जंबो पैक के लिए ब्लड डोनर को एक बैड पर लिटा दिया जाता है और ब्लड एफरेसिस मशीन में किट लगा दी जाती है। उक्त मशीन रक्तदाता के शरीर से लाल खून लेकर उसमें से प्लेटलेट्स निकालकर रक्तदाता के शरीर से लिए गए ब्लड को वापस उसके शरीर में पहुंचा देती है। इसकी किट की कीमत छह से सात हजार रुपये के बीच होती है। प्राइवेट ब्लड बैंकों में जंबो पैक के लिए 15 से 20 हजार रुपये तक लिए जाते हैं। गरीब लोग प्लेटलेट्स के जंबो पैक लेने के लिए बेहद परेशान होते हैं।

04 11

थैलेसीमिया, एप्लास्ट एनीमिया और ब्लड कैंसर के मरीजों को माह में एक या दो बार प्लेटलेट्स चढ़वाने की जरूरत पड़ती है। इसी तरह कई बार डेंगू के गभीर मरीज को प्लेटलेट्स के कई जंबो पैक देने पड़ते हैं। आम लोगों के लिए प्लेटलेट्स का जंबो पैक लेना बहुत महंगा होता है। कुछ लोग तो कर्ज में डूब जाते हैं। यह सुविधा सरकारी अस्पतालों के ब्लड बैंकों में नहीं है। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में शीघ्र ब्लड के जंबो पैक की सुविधा शुरू होने वाली है। इसके लिए करीब 35 लाख की कीमत की ब्लड एफरेसिस मशीन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आ गई है।

अब इस मशीन को चलाने के लिए लाइसेंस लिया जाएगा। लाइसेंस मिलने के बाद इस मशीन को चालू कर दिया जाएगा और मरीजों को प्लेटलेट्स के जंबो पैक मिलने शुरू हो जाएंगे। जिला अस्पताल केवल किट की कीमत लेगा। प्लेटलेट्स निकालने के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। जंबो पैक के लिए मरीज के तीमारदार या रिश्तेदार या किसी संबंधी को रक्तदान करना होगा।

वहीं, इस संबंध में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डा. कौशलेन्द्र सिंह का कहना है कि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में करीब 35 लाख की कीमत की एफरेसिस मशीन पहुंच गई है। इसका लाइसेंस लिया जाएगा। लाइसेंस मिलते ही इस मशीन की सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। प्लेटलेट्स के जंबो पैक के लिए सिर्फ किट के कीमत देने होगी। अन्य कोई चार्ज नहीं होगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

80s रेट्रो फोटो के चक्कर में कहीं ठगी का शिकार न हो जाएं आप! साइबर ब्यूरो ने दी चेतावनी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img