Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सहारनपुर में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोग, मौसम विभाग ने जताई हल्की बारिश की संभावना

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: लगातार पड रही तेज धूप के साथ भीषण गर्मी और गर्म हवा ने सहारनपुर के मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है।गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया है और लोगों का सडकों पर निकलना मुश्किल हो गया है।खासतौर पर दोपहर के समय सडकों पर सन्नाटा नजर आता है और बाज़ार सुने पड़े हैं। गर्मी के कारण बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ गया।खासतौर पर पेट संबंधी रोगों में इजाफा हुआ है।सरकारी और निजी अस्पतालो में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है चिकित्सकों ने गर्मी के मौसम में एहतियात बरतने की सलाह दी है।

जिले में भीषण गर्मी और उमस से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। तेज धूप, गर्म हवा और धीमी हवाओं के कारण मौसम बेहद कठोर हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति कम होने के कारण धुंध की तीव्रता और बढ़ गई है।बुधवार को भी गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिली। सुबह से ही तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यद्यपि वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 93 दर्ज किया गया, जो ‘अच्छी’ श्रेणी में आता है, लेकिन इससे गर्मी का अहसास काफी कम नहीं हुआ।

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। यदि बारिश होती है तो तापमान में कुछ गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे गर्मी और उमस से अस्थायी राहत मिल सकती है।वही लगातार हो रही गर्मी के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा।खासतौर पर पेट संबंधी रोगों में इजाफा हुआ है।सरकारी और निजी अस्पतालो में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है चिकित्सकों ने गर्मी के मौसम में एहतियात बरतने की सलाह दी है।साथ ही स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस मौसम में हीटस्ट्रोक, गर्मी से थकावट, निर्जलीकरण, चक्कर आना, सिरदर्द और त्वचा संबंधी समस्याएं आम हो सकती हैं। यह मौसम विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और उन लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है जिनकी स्वास्थ्य स्थिति पहले से खराब है।विशेषज्ञों ने नागरिकों को ये सावधानियां

बरतने की सलाह दी है कि

  • धूप में बाहर जाते समय छाता या टोपी का प्रयोग करें।हल्के और सूती कपड़े पहनें।दिन भर खूब पानी पियें, भले ही आपको प्यास न लगे।
  • दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में बाहर जाने से बचें।
  • ताजे फल, जूस और घर पर बने ठंडे पेय का सेवन करें।बाहर का खाना खाने से बचें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
  • लोगों से आग्रह किया गया है कि वे गर्मी की तीव्रता को देखते हुए सावधानी बरतें तथा मौसम के प्रभाव से स्वयं को बचाने के लिए अनावश्यक रूप से बाहर जाने से बचें।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img