Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

24 करोड़ की जनता ही हमारा परिवारः सीएम

बिना भेदभाव के मिल रहा शासन की योजनाओं का लाभ

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को 136.35 करोड़ की लागत से 27 परियाजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने जनपद मऊ पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि 24 करोड़ की जनता ही हमारा परिवार है। प्रदेश की गरीब जनता की ठंड दूर भगा रहे हैं तो सरकार को आशीर्वाद मिल रहा है।

सरकार किसानों, महिलाओं, नौजवानों सभी के हितों को हर हाल में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। सबके जीवन में मंगल और चेहरे पर खुशहाली लाना ही सरकार की प्राथमिकता है।

कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पूर्वी यूपी की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनने जा रहा है। जो पूर्वांचल आजादी के बाद से अपनी विपन्नता के लिए रो रहा था आज वह नए उद्योग, कल-कारखाने और नए सिरे से रोजगार की संभावनाओं को आगे बढ़ा रहा है।

जिस आजमगढ़ का लोग डर से नाम भी नहीं लेते थे वहां आज एक ओर एय़रपोर्ट बन रहा है जिससे मऊ के लोगों को अब देश-दुनिया जाने के लिए लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी एयरपोर्ट की निर्भरता खत्म होगी तो दूसरी ओर नया राज्य विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है जो आधुनिक शिक्षा का एक नया केंद्र बिंदु बनेगा।

किसानों के उत्थान के लिए 6 वर्षों में हुए अविस्मरणीय कार्य

सीएम ने कहा कि किसानों के हितों के लिए 6 वर्षों में अविस्मरणीय कार्य हुए। हर किसान को सालाना 6 हजार रुपये की किसान सम्मान निधि, गन्ना भुगतान रिकॉर्ड 1.12 लाख करोड़ रुपये का भुगतान व समय पर बीज, खाद-पानी की व्यवस्था की व्यवस्था की गई। कोरोना काल में भी चीनी मिलों को बंद नहीं होने दिया।

नए कृषि कानूनों से किसान अब अपनी फसल कहीं भी बेच सकता है, जिस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। नए कानून का चंद मुट्ठी भर लोग जिन्हें बिचौलियों से मुक्ति दिलाना बुरा लग रहा वे किसानों को गुमराह कर रहे हैं।

प्रदेश में माफियाओं की हो रही दुर्गति

सीएम ने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट खेती को लेकर भी किसानों को गुमराह किया जा रहा है। कांट्रैक्ट खेती में किसान ही अपनी खेत के मालिक रहेंगे। किसानों के सामने कोई माफिया बन कर जाएगा तो माफियाओं की वही दुर्गति होगी जो प्रदेश में हो रही है।

गरीबों की दूर हो कर रहे ठंड तो मिल रहा आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बंद पड़ चुके मिलों और कारखानों के पुनरुद्धार पर काम किया। गरीबों को दिए जाने वाले कंबल को प्रदेश के कारखानों ही में बनाया जा रहा है। जब गरीबों की ठंड दूर भाग रही है तो उनका आशीर्वाद भी सरकार को मिल रहा है। हमने प्रशासन को मोटे कंबल वितरित करने का निर्देश दिया है। गरीब को ठंड से बचाना सबसे जरूरी है। यूपी सरकार प्रदेश को देश के सबसे विकसित राज्यों में प्रस्तुत करने के संकल्प के साथ काम कर रही हैं।

बिना भेदभाव के गरीब तक पहुंचा योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने विकास योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के हर गरीब तक पहुंचाया। प्रधानमंत्री आवास, हर गरीब के घर में शौचालय, विद्युत कनेक्शन, रसोई गैस कनेक्शन के साथ आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। 2017 के पहले नौकरी भी चेहरे देख कर दिए जाते थे।

एक परिवार के लोग झोला लेकर वसूली के लिए निकल पड़ते थे पर हमने 3 सालों में सरकारी व गैर सरकारी मिलाकर प्रदेश में लगभग चार लाख नौकरियां दीं । प्रदेश की 24 करोड़ की आबादी अपना परिवार है इसके अलावा कुछ सोच भी नहीं सकते। प्रदेश की जनता के जीवन में खुशहाली लाने के लिए विकास की योजनाओं के साथ जोड़ कर सरकार सभी नागरिकों को सुरक्षा प्रदान रही है।

बाढ़ की समस्या के स्थाई समाधान पर कर रहे काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि मऊ में बाढ़ की समस्या पर युद्धस्तर पर काम किया गया और हर साल होने वाले नुकसान को तीन सालों में ही बिल्कुल कम कर दिया गया है। 15 जनवरी से बाढ़ राहत के कार्यों पर सरकार विशेष ततपरता से काम करेगी। बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में पेयजल की योजनाओं का शिलान्यास करके शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img