जनवाणी ब्यूरो |
मेरठ/मोदीपुरम: श्रीकांत त्यागी के प्रकरण को लेकर चल रही लड़ाई थमने का नाम नही ले रही हे। त्यागी समाज के लोग भारी तादाद में एकत्रित होकर प्लाज़ा पर पहुँचे ओर प्लाज़ा को फ़्री करा दिया। प्लाज़ा फ़्री होते ही आनन फानन में टोल अधिकारी भी आ गए। अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नही माने। फ़िलहाल त्यागी समाज के लोग टोल पर ही जमा हैं।
त्यागी समाज के लोगों का कहना जब तक श्रीकांत के परिवार को इंसाफ़ नही मिलेगा तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने टोल प्रबंधक के साथ भी कहा सुनी की बाद में टोल पर ही बैठ गए।
हंगामा करने वालो में परवीन, आशीष, सूबे सिंह आदि मौजूद रहे।

