Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

पीएम आवास की जगह बदलने वाली याचिका हुई खारिज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत  बन रहे उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के सरकारी आवास की जमीन को वहां से हटाकर दूसरी जगह बनाने वाली याचिका को खारिज कर दिया है।

जिस जमीन को चुनौती दी गई थी वहां सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का नया आधिकारिक आवास बन रहा है। अदालत ने कहा कि चीजों की आलोचना होनी चाहिए, लेकिन  वह रचनात्मक हो। किसी भी चीज पर विरोध करना सही नहीं है।

न्यायाधीश एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि वहां निजी संपत्ति नहीं बनाई जा रही है, जिससे किसी को कोई परेशानी हो। वहां उपराष्ट्रपति और पीएम का आवास बनाया जा रहा है।

चारों ओर हरियाली रहेगी।  दरअसल, याचिका में दावा किया गया था कि सेंट्रल विस्टा के जरिए इस क्षेत्र में आम लोगों की आवाजाही कम हो जाएगी।

जिसपर कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि क्या अब आम आदमी से पूछकर उपराष्ट्रपति और पीएम का सरकारी आवास बनाना चाहिए।

याचिका में मांग की गई थी कि उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए बन रहे आवास की जगह को बदल दिया जाए। सेंट्रल विस्टा परियोजना को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई हैं।

याचिकाओं में इस परियोजना के लिए पर्यावरण मंजूरी दिए जाने और इसके लिए भूमि उपयोग में बदलाव समेत अनेक बिंदुओं पर सवाल उठाए गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img