Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

आज उत्तराखंड में बड़ा एलान करेंगे केजरीवाल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तराखंड की महिलाओं को भी आप संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगले दौरे में बड़ा तोहफा दे सकते हैं। पंजाब में हर महिला को प्रति माह एक हजार रुपये देने का केजरीवाल ने एलान किया है।

हालांकि अभी तक केजरीवाल ने उत्तराखंड के अब तक दौरे पर महिलाओं के लिए कोई घोषणा नहीं की है। जबकि 300 यूनिट मुफ्त बिजली, रोजगार, मुफ्त तीर्थ यात्रा की गारंटी दे चुके हैं।

2022 के चुनाव को लेकर केजरीवाल चार बार उत्तराखंड का दौरा कर चुके हैं। हर दौरे पर उन्होंने नया एलान कर प्रदेश का सियासी माहौल गरमाया है।

आप नेता कर्नल अजय कोठियाल का कहना है कि उत्तराखंड की मातृ शक्ति के लिए भी जल्द केजरीवाल एक बड़ी सौगात देने वाले हैं। जो प्रदेश की महिलाओं के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली में महिलाओं के लिए अभूतपूर्व काम किया है। अब पंजाब में किया गया एलान निश्चित तौर पर महिलाओं को महंगाई से राहत देगा। महिलाओं के पास पूरा घर चलाने की जिम्मेदारी होती है।

कहा कि मातृ शक्ति के आंदोलन और बलिदान से बने उत्तराखंड में भाजपा व कांग्रेस दोनों सरकारों ने आज तक महिलाओं को दरकिनार किया। उत्तराखंड में 78 लाख 86 हजार मतदाता हैं। जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 37.58 लाख है।

केजरीवाल की तीसरी ऐतिहासिक गारंटी

आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के लोगों को तीसरी ऐतिहासिक गारंटी दी है। उनकी इस घोषणा से साफ हो गया कि आप सर्व धर्म पार्टी है, सभी धर्मों में अपना पूर्ण विश्वास रखती है।

कोठियाल ने कहा कि आप की सरकार बनने पर उत्तराखंड के लोगों को अयोध्या में रामलला के मुफ्त दर्शन कराए जाएंगे। जिसमें आना-जाना, रहना व खाना सब खर्चा सरकार वहन करेगी।

मुस्लिम समुदाय के लोगों को अजमेर शरीफ की मुफ्त यात्रा तो सिख समुदाय के लोगों को करतारपुर साहिब के मुफ्त दर्शन करवाए जाएंगे।

कांग्रेस भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह दोनों ही दल सिर्फ धर्म की राजनीति तक सीमित हैं। 21 सालों में दोनों ही दलों ने धर्म के नाम पर लोगों के साथ छल किया है।

प्रदेश के लोगों को अब दोनों ही दलों का खेल समझ में आ चुका है। अब लोग आप पर भरोसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की घोषणा सिर्फ घोषणा नहीं होती, बल्कि वो गारंटी होती है। जो सरकार बनते ही पूरी होनी तय है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img