Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

पिठलोकर मार्ग पर बने ‘मौत’ के गड्ढे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/सरधना: पिठलोकर गांव में मुख्य मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में पहुंच चुका है। नदी पुल की ओर जाने वाले इस रास्ते में गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। गड्ढे भी इतने गहरे की उसमें पूरा आदमी समा जाए। इन गड्ढों की चपेट में आकर राहगीर खूब घायल हो रहे हैं। मगर ग्रामीणों की लगातार शिकायत के बाद भी अधिकारी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं हैं। शायद अधिकारियों को किसी बड़े हादसे का इंतजार है।

क्षेत्र के पिठलोकर गांव में नदी की ओर जाने वाला रास्ता करीब एक दशक पूर्व बना था। सड़क निर्माण के कुछ दिन बाद ही क्षतिग्रस्त हालत में पहुंच गई थी। ग्रामीणों ने अधिकारियों से इस बात की शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यहां तक तो ठीक था, लेकिन वर्तमान में सड़क पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए है। सड़क धंसने के कारण यहां इतने गहरे गड्ढे हो गए हैं कि पूरा आदमी समा जाए।

मौत के इन गड्ढों की चपेट में आकर राहगीर आए दिन घायल होते रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह सड़क निर्माण के लिए कई बार डीएम से मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। शायद अधिकारियों को किसी बड़े हादसे का इंतजार है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img