Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

महानगर की सड़कों में बने गड्ढे, पसरी गंदगी, घरों में नहीं पीने का पानी

  • नगर निगम की होली के मौके पर जनता पर विशेष तौर से मेहरबानी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: महानगर में होली के त्योहार पर इस बार नगर निगम की खास मेहरबानी दिखाई दे रही हैं। जहां एक तरफ ठेकेदारों का पेमेंट, जिसके चलते एक ठेकेदार को डिप्रेशन में सुसाइड करना पड़ गया। वहीं, महानगर में करीब तीन हजार से अधिक सफाई कर्मचारियों का वेतन अभी तक नहीं मिल सका। जिसके चलते उनके घरों में होली का त्योहार कैसे मन सकेगी? वहीं, टंकी के पानी की पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायतें आ रही है।  वहीं, दूसरी तरफ होली के मौके पर यदि घरों से बाहर निकले तो परेशानी के रूप में सड़कों में जगह-जगह बने गड्ढे एवं खुले गटर के ढक्कन, सड़कों पर कूड़े के ढेरों से पसरी गंदगी,

यहीं बयां कर रही है कि होली के त्योहार पर नगर निगम की जनता पर विशेष मेहरबानी दिखाई दे रही है। नगर निगम में निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार हों या फिर सफाई मजदूर सभी होली के त्योहार पर पेमेंट के लिये तरस रहे हैं। वहीं, नगर निगम के द्वारा होली पर विशेष साफ सफाई अभियान चलाना और टंकी के पानी की सप्लाई लोगों के घरों तक निर्बाध रूप से पहुंच सके। उस पर फोस करना चाहिए था, लेकिन इन सब मुद्दों पर निगम मौन बनी हुई हैं।

आईना-1

निगम की मेहरबानी से सड़कों पर जगह-जगह जलभराव की समस्या गंभीर

महानगर में जहां एक तरफ होली के त्योहार एवं शब-ए-बारात पर विशेष साफ सफाई अभियाना चलाने की प्राथमिकता दिखाई देनी चाहिए थी। वह दिखाई नहीं दे रही है। जिसके चलते महानगर में नाले चोक होने के कारण सड़कों पर जगह-जगह जलभराव की एक गंभीर समस्या दिखाई दे रही है। सड़कों पर जलभराव के कारण जहां एक तरफ स्थानीय लोगों को परेशानी होती है।

11 5

वहीं, सड़क पर हुये जलभराव से होकर गुजरने में दुपहियां वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना था कि यह निगम का रूटीन कार्य है कि वह सड़क पर जलभराव आदि की समस्या पैदा नहीं होने दे, यदि कहीं समस्या बन जाती है। उसका तत्वरित समधान कराये, लेकिन निगम की उदासीनता कहें या फिर लापरवाही या हठधर्मिता स्थानीय लोगों की इस गंभीर समस्या की तरफ होली एवं शब-ए-बारात के मौके पर भी ध्यान नहीं दे पा रही है।

आईना-2

महानगर में सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर, उठ रही दुर्गंध, परेशान लोग

महानगर में होली के त्योहार पर नगर निगम को विशेष साफ-सफाई अभियान चलवाना चाहिए, लेकिन उसका उलट ही दिखाई दे रहा है। सड़कों पर जगह-जगह पडेÞ कूडेÞ के ढेर, पसरी गंदगी, उसमें उठ रही दुर्गंध से लोगों का हाल बेहाल है। इस सब समस्या से जहां स्थानीय लोग परेशान है।

10 5

वहीं, दूसरी तरफ मार्ग से होकर गुजरने वाले राहगीर भी इस बेपटरी साफ-सफाई व्यवस्था, कूडेÞ के ढेरों में उठ रही दुर्गंध से परेशान है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निगम के अधिकारियों को होली के त्योहार के मौके पर तो कम से कम कुछ समय के लिये विशेष साफ-सफाई अभियान चलाना चाहिए था, लेकिन जो रूटीन का सफाई व्यवस्था का कार्य है। वह भी संभलता दिखाई नहीं दे रहा है।

आईना-3

महानगर में कई जगहों पर टंकी के पानी की सप्लाई भी हो रही बाधित

महानगर में कई जगहों पर टंकी की पाइप लाइन में खराबी तो कहीं पर टंकी के लिकेज होने की समस्या के कारण लोगों के घरों में टंकी के पानी की पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हो रही है। जिसके चलते यदि लोगों के घरों में टंकी के पानी की सप्लाई ही नहीं होगी तो होली का त्योहार कैसे ठीक तरह से मन पायेगा। वहीं, कई जगहों पर निर्माण कार्य आदि चलने के कारण भी टंकी की पाइप लाइन में लिकेज की समस्या बनी है।

12 6

उस समस्या से भी लोगों को निजात नहीं मिल सकी हैं। वैसे जन समस्या के मुद्दों के समधान को लेकर देखा जाये तो नगर निगम गंभीर दिखाई नहीं दे रही है। वहीं, नगर में बेपटरी सफाई व्यस्था एवं जगह-जगह जलभराव की समस्या को लेकर नगर निगम के अधिकारी डा. हरपाल सिंह के मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उनके मोबाइल पर घंटी बजती रही उन्होने कॉल रिसीव नहीं की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img