जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: नगीना मार्ग स्थित कालेज परिसर में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ एनसीसी कोच कृष्णवीर सिंह के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्सों ने अतिथि प्रणाम करके अतिथियों को मंचासीन कराया। मंचासीन विद्यालय की प्रबंध-समिति में अध्यक्ष डा. लाल बहादुर रावल, मैनेजर पीयूष कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ब्रजमोहन चश्मे वाले, उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह महाशय, केएम इंटर कालेज धामपुर के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार, प्रवक्ता संजय वर्मा व अनिल कुमार गोयल, शिखर शिशू सदन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य वीके राणा, शिखर स्कूल के पीटीआई आरएन सिंह ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वल व पुष्पार्चन के उपरांत हाईस्कूल परीक्षा 2022 में इस विद्यालय के 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त पारस कुमार व प्रखर राजपूत को पांच-पांच हजार रुपये की राशि के चेक प्रदान किये।

