जनवाणी ब्यूरो |
हस्तिनापुर: वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक व जिला वन अधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ वन सेंचुरी क्षेत्र में मौजूद संकरी वन में पौधारोपण किया।

1 जुलाई से 7 जुलाई तक मनाया जा रहा वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को जिला वन अधिकारी राजेश कुमार क्षेत्रीय विधायक दिनेश खटीक ने संयुक्त रुप से सेंचुरी क्षेत्र के दूधली खादर गांव के समीप 6 हेक्टेयर में मौजूद संकरी वन में पौधारोपण किया।
इस अवसर पर उन्होंने पीपल बरगद वह पापड़ के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक दिनेश खटीक ने कहा कि मनुष्यों के लिए पौधे का क्या महत्व है इसका अंदाजा सभी को लग गया है इसलिए हमें पौधारोपण कर अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना नहीं बल्कि पौधे की पूर्ण रूप से सुरक्षा करना भी जिम्मेदारी है तब तक पेड़ बढ़ाने हो जाए तब तक हमें इसकी सुरक्षा करनी चाहिए ताकि एक भी पेड़ किसी भी प्रकार की हानि से नष्ट न होने पाए।
पेड़ों से हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है। ऑक्सीजन के लिए कोरोना काल में मारामारी मची हुई थी। आज कोविड-19 पूरी तरह कंट्रोल है भाजपा सरकार ने असंभव को भी संभव कर दिखाया इसलिए वन महोत्सव कार्यक्रम में के अंतर्गत क्षेत्र के लोगों को भी पौधारोपण में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए अपने खेतों सड़कों और आंगन में पौधों का जरूर ओपन करना चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ी को भी इस जीवनदायिनी ऑक्सीजन की कमी महसूस ना हो।
जिला वन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि लगातार सात दिनों तक वन महोत्सव मनाया जाएगा और मंगलवार को वन महोत्सव का छठा दिन था बुधवार को भी क्षेत्र में पौधारोपण होगा। हस्तिनापुर रेंज में लगभग चार लाख आठ हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य दिया गया है। यह लक्ष्य विभाग की टीम द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 6 हेक्टेयर क्षेत्रफल में मौजूद संकरी वन में पीपल बरगद जामुन अमरुद बबूल अर्जुन आदि के पौधों का रोपण किया गया है।
इस अवसर पर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने भी दिनेश खटीक और डीएफओ के साथ पौधारोपण किया साथ ही वन विभाग के रेंजर नवरत्न सिंह डिप्टी रेंजर विनोद कुमार संजय सिंह चौहान, साहित कस्बे के अमित ढाका, हरविंदर छाबड़ा, मनीष आदि लोग मौजूद रहे।

