- युवक मंगल दल ने युवाओं को प्रदूषण मुक्त इको फ्रेंडली दीवाली मनाने के लिए दिलाया संकल्प
जनवाणी ब्यूरो |
राजा का ताजपुर: जिला युवा कल्याण विभाग के आह्वान पर युवक मंगल दल ने युवाओं को प्रदूषण मुक्त इको फ्रेंडली दीवाली मनाने के लिए संकल्प दिलाया गया।
युवक मंगल दल ने मंगलवार को आर के एस एम पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में दल के संरक्षक कमलजीत सिंह नूर ने युवाओं को संकल्प दिलाते हुए कहा कि पटाखों का जहरीला धुंआ स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। तेज आवाज के पटाखे कानों के लिए नुकसानदेह है। इको फ्रेंडली दीवाली मनाकर प्रति को प्रदूषण से बचाये। कार्यक्रम का संचालन गुरप्रीत सिंह ने किया। कार्यक्रम में युवक मंगल दल अध्यक्ष अनुराग त्यागी, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, अरुण कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

