Saturday, June 6, 2026
- Advertisement -

जहरीली शराब ने ली कई लोगों की जिंदगी, 61 पहुंचा आंकड़ा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार में सारण के मशरक के आधा दर्जन गांवों में मंगलवार से शुरू हुआ मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा। शुक्रवार सुबह तक यह आंकड़ा 61 पहुंच गया। मरने वालों की सूची में शुक्रवार को पहली महिला का भी नाम शामिल हो गया। इसुआपुर माहुली की रहने वाली मंजू देवी की शराब से मौत हुई है। मौतों की पुष्टि के लिए डीएम की ओर से नोडल अधिकारी घोषित नहीं किए जाने के कारण ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।

अबतक कार्रवाई के नाम पर मशरक थानेदार और चौकीदार को निलंबित किया गया है, जबकि एसडीपीओ को ट्रांसफर कर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। मशरक पुलिस पर एक और आरोप लगा है कि इसके मालखाने में रखे जब्त स्पिरिट के कई ड्रम खाली हैं और इसी से शराब के धंधेबाजों ने जहरीली शराब बनाई। इस आरोप की जांच उत्पाद विभाग के मुख्य सचिव के. के. पाठक के निर्देश पर एक टीम कर रही है।

रसायन के जानकार कानूनी विशेषज्ञों का कहना है

हालांकि रसायन के जानकार कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि स्पिरिट पेट्रोल की तरह उड़ने वाला केमिकल है, इसलिए इसके चोरी होने की पुष्टि संभव नहीं है। डीएम से इस बारे में बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ।

शराब कांड ने कई परिवारों को किया बर्बाद

शराबबंदी के बाद से चोरी-छिपे शराब लाने, बनाने, बेचने और पीने के चक्कर में जहरीली शराब से मौतों का खेल लगातार सुर्खियों में रह रहा है। बिहार में इस तरह से कई दिनों तक मौतों का सिलसिला जारी रखने वाला यह पहला केस है। सारण जहरीली शराब कांड ने मशरक के कई परिवारों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। कई ऐसे परिवार हैं, जहां या तो अब सिर्फ महिलाएं बची हैं या कोई पुरुष बच्चा।

16 साहल के किशोर ने भी गंवाई जान

जहरीली शराब के कारण 16 साल के किशोर तक ने जान गंवाई है। ऐसे भी परिवार हैं, जिनमें अधेड़ पिता के साथ जवान बेटे की भी मौत हो गई है। बहरौली में तो कई टोले उजड़ गए हैं। इनमें लोग अब दूसरे परिवार में किसी मौत पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, क्योंकि हरेक के घर या आसपास पहले ही किसी की मौत हो चुकी है।

सूची में अब 60 नाम
1. अजय गिरी (पिता- सूरज गिरी, बहरौली),
2. चंदेश्वर साह (पिता- भिखार साह, बहरौली),
3. जगलाल साह (पिता- भरत साह, बहरौली)
4. अनिल ठाकुर (पिता- परमा ठाकुर, बहरौली)
5. सीताराम राय (पिता- सिपाही राय, बहरौली)
6. एकरारुल हक (पिता- मकसूद अंसारी, बहरौली)
7. दूधनाथ तिवारी (पिता- महावीर तिवारी, बहरौली)
8. शैलेंद्र राय (पिता- दीनानाथ राय, बहरौली)
9. हरेंद्र राम (पिता- गणेश राम, मशरक तख्त),
10. नासिर हुसैन (पिता- समसुद्दीन, मशरक तख्त),
11. भरत राम (पिता- मोहर राम, मशरक तख्त),
12. भरत साह (पिता- गोपाल साह, शास्त्री टोला),
13. रामजी साह (पिता- गोपाल साह, शास्त्री टोला),
14. कुणाल सिंह (पिता- यदु सिंह, यदु मोड़),
15. मनोज राम (पिता- लालबाबू राम, दुगरौली),
16. गोविंद राय (पिता- घिनावन राय, पचखण्डा),
17. रमेश राम (पिता- कन्हैया राम, बेन छपरा)
18. जयदेव सिंह (पिता- बिंदा सिंह, बेन छपरा),
19. ललन राम (पिता- करीमन राम, शियरभुक्का),
20. संजय कुमार सिंह (पिता- वकील सिंह, डोइला, इसुआपुर),
21. अमित रंजन उर्फ रिनू (पिता- द्विजेंद्र सिन्हा, डोइला, इसुआपुर)
22. बिचेंद्र राय (पिता- नरसिंह राय, डोइला, इसुआपुर)
23. प्रेमचंद साह (पिता- मुनिलाल साह, रामपुर अटौली, इसुआपुर),
24. दिनेश ठाकुर (पिता- अशर्फी ठाकुर, महुली, इसुआपुर),
25. दशरथ महतो, केसर महतो, डोयला, इसुआपुर
26. उपेंद्र राम (पिता- अक्षलाल राम, अमनौर)
27. उमेश राय (पिता- शिवपूजन राय, अमनौर)
28. सलाउद्दीन मियां (पिता- वकील मियां, अमनौर),
29. विक्की महतो (पिता- सुरेश महतो, मढ़ौरा),
30. मुकेश शर्मा (पिता- बच्चा शर्मा, मशरक),
31. मंगल राय (पिता- गुलराज राय, मशरक),
32. चंद्रमा राम (हेमराज राम, मशरक),
33. जतन साह (पिता- कृपाल साह, घोघिया, मशरक)
34. जय प्रकाश सिंह (पिता- बृजभूषण सिंह, गोपालबाड़ी)
35. विश्वकर्मा पटेल (पिता- श्रीनाथ पटेल, मशरक)
36. सुरेन साह (पिता- जतन साह, घोघिया, मशरक)
37. चंद्रेश्वर साह (पिता- भिखारी साह, बहरौली, मशरक)
38. रंगीला महतो (लालापुर, मढ़ौरा)
39. रमेश महतो, (पिता- यमुना महतो, लालापुर, मढ़ौरा)
40. विक्रम राज (पिता- हरिनारायण प्रसाद, खरौनी, मढ़ौरा)
41. सुरेंद्र महतो (पिता- जमुना महतो, लालापुर, मढ़ौरा)
42. सुरेंद्र सिंह (मनी सिरिसिया, अमनौर)
43. विनोद शर्मा (लाला टोला, मढ़ौरा)
44. धूपनाथ सिंह (पिता- बाबूलाल सिंह , घोघिया मशरक)
45. मुकेश कुमार राम (पिता- चंद्रिका राम, मनी सिरसिया, अमनौर)
46. मुकेश कुमार शर्मा (पिता- बच्चा शर्मा, हनुमानगंज, मशरक)
47. नरेश साह (पिता- फुलेना साह, बहरौली मशरक)
48. विक्की कुमार (पिता- बहादुर महतो, चहपुरा, मशरक)
49. जयनारायण राय (पिता- स्व जगन्नाथ राय, मनी सिरसिया, अमनौर)
50. हरेराम सिंह (पिता- राजेंद्र सिंह, घोघिया मशरक)
51. मोहन प्रसाद यादव (पिता- रामजतन प्रसाद, घोघिया मशरक)
52. कन्हैया सिंह (पिता- रामलाल सिंह, गोपालबाड़ी मशरक)
53. विक्की महतो (पिता- लालबाबू महतो, चहपुरा, इसुआपुर)
54. वीरेंद्र राम (पिता- स्व. रूपन राम, डुमरी छपिया, तरैया)
55. नथुनी राम (पिता- स्व. वृक्षा राम, डुमरी छपिया, तरैया)
56. बृजेश कुमार राय (पिता- नगीना राय, बहरौली, मशरक)
57. चमचम साह (पिता- मथुरा साह, बहरौली, मशरक)
58. कमलेश साह, (पिता- मथुरा साह, बहरौली, मशरक)
59. प्रेम तिवारी (पिता- सीताराम तिवारी, शास्त्री टोला, मशरक)
60. सूरज साह, (पिता-मथुरा साह, बहरौली, मशरक)
61. मंजू देवी (इसुआपुर माहुली)

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर आज होगा खत्म, कल से यूपी में बढ़ेगी गर्मी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों...
spot_imgspot_img