Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, ज़िले को तीन जोन और नौ सेक्टरों में बाटा गया, आधी रात को पुलिस ने दंगा नियंत्रण का रिहर्सल

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: आगामी त्यौहारों को शान्तिपूर्ण और सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख़्ता इंतज़ाम किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में पूरे जनपद को तीन जोन और नौ सेक्टरों में विभाजित कर दिया गया है। इसमें पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा और पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन को उनके-उनके जोन का प्रभारी बनाया गया है, जबकि नौ सेक्टरों में संबंधित क्षेत्राधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने पाए।त्योहारों के मद्देनज़र सहारनपुर पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों, मुख्य बाजारों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त शुरू कर दी है।

इस दौरान पुलिस अधिकारी दुकानदारों व आम नागरिकों से उनकी कुशलक्षेम पूछते हुए संवाद कर रहे हैं, ताकि उनमें सुरक्षा की भावना जागृत हो और वे निश्चिंत होकर त्योहारों का आनंद ले सकें। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नागरिकों का भरोसा जीतना और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है।इसी क्रम में 23/24 सितम्बर की दरमियानी रात 11 बजकर 55 मिनट पर सहारनपुर पुलिस ने बड़े पैमाने पर दंगा नियंत्रण रिहर्सल किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा, पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन सहित सभी क्षेत्राधिकारी पर्याप्त पुलिस बल और दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ मौजूद रहे। जिले के विभिन्न स्थानों पर एक ही समय पर आयोजित इस रिहर्सल का उद्देश्य पुलिस बल की तैयारियों और आपसी समन्वय का परीक्षण करना था। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद जवानों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें चौकसी व सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। त्यौहारों के दौरान विशेष निगरानी रखी जाएगी और जिलेभर में सतर्कता और चौकसी और बढ़ा दी गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img