Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने चोरी की पिकअप गाड़ी सहित चोर को दबोचा

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: बरनावा से गत दिन चार पूर्व चुराई महेंद्रा पिकअप गाड़ी को रविवार की सुबह मेरठ कटवाने के लिये लेकर जा रहे युवक को पुलिस ने गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने उससे एक चाकू भी बरामद किया।

विदित है कि बीती 23 सितम्बर की रात्रि बरनावा से अज्ञात चोर वसीम पुत्र मुन्ना की महेंद्रा पिकअप गाड़ी चोरी कर ले गये थे। इस संबंध में उसने बिनौली थाने पर अज्ञात में गाड़ी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर द्वारा उन्हें सूचना मिली कि एक युवक चोरी की गाड़ी को मेरठ कटवाने जा रहा है। जिस पर बरनावा चौकी इंचार्ज हरिश्चंद त्यागी ने मय फोर्स के साथ दाहा बरनावा मार्ग पर पुसार मोड़ के पास चैकिंग अभियान चलाया। तो दाहा की ओर से एक युवक महेंद्रा पिकअप गाड़ी लेकर आया पुलिस द्वारा उसे रुकने का इशारा किया तो उसने गाड़ी रोकने की बजाय भगा ली उसका पीछा करते हुये पुलिस ने उसे संतनगर गांव के पास पकड़ लिया।

इस दौरान उसका दूसरा साथी फरार हो गया। पकड़े गये युवक ने अपना नाम असलम पुत्र यामीन निवासी अकबरपुर सनेठी थाना कैराना जिला शामली बताते हुये उक्त गाड़ी को बरनावा से चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुये उसे बागपत कोर्ट में पेश किया इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने कहा फरार चोर को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा। वही दूसरी ओर पुलिस ने जिवाना गुलियांन गेट से सन्नी पुत्र राजकुमार निवासी बिनौली को चाकू सहित गिरफ्तार किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...
spot_imgspot_img