Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने नशे की गोलियों के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: एक युवक को नशे की सैकड़ों गोलियों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ सम्बन्धित धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। नहटौर कस्बा इंचार्ज बबलू सिंह, कांस्टेबल दिनेश चहल, बिट्टू कन्दोल, अरुण खेवाल आदि बीती रात्रि गश्त कर रहे थे।

बताया जाता है कि बीती रात्रि करीब 10 बजे एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस को शक होने पर उसे दबोच लिया और थाने ले आयी। तलाशी के दौरान उसके पास से 295 नशे की गोली बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अनस पुत्र अफजाल निवासी मीरा की सराय बताया।

पुलिस ने युवक के विरुद्ध धारा एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल जय कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबधित धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। और क्षेत्र में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर होने नही दिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img