- फायरिंग कर दहशत फैलाकर मांगी थी, बदमाशों ने लाखों रुपये की रंगदारी
जनवाणी संवाददाता |
खतौली: शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने नगर के एक व्यापारी से लाखों रुपये की रंगदारी मांगने वाले तीन शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। जिनमे एक बदमाश कोतवाली का टॉप टेन अपराधी है। वही पुलिस ने बदमाशों से भारी मात्रा में अवैध असलाह, मोबाइल व पल्सर बाइक बरामद कर उनसे कड़ी पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दो दिन पूर्व तीनों बदमाशों ने व्यापारी पर फायरिंग कर रंगदारी मांगी थी।
बता दे फलावदा मार्ग पर स्थित गांव जसोला के समीप खतौली के व्यापारी अंकित जैन का क्लेशर है। बुधवार की देर शाम उक्त क्लेशर पर बाइक सवार तीन बदमाश पहुचें जहा बदमाशों ने व्यापारी अंकित जैन से मारपीट कर उससे लाखों रुपये की रंगदारी मांगी थी, व्यापारी ने जब बदमाशों का विरोध किया, आरोप है बदमाशों ने दहशत बनाने के लिये व्यापारी पर तमंचे से फायर झोंक दिया था।
जिसमें व्यापारी अंकित जैन बाल बाल बच गया था। बदमाश व्यापारी को धमकी देकर दोबारा आने की बात कहकर चले गय थे। पूरी घटना व्यापारी के क्लेशर पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गयी थी। वही भयभीत व्यापारी ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी, आनन फानन में मौके पर पहुचीं पुलिस ने व्यापारी से पूछताछ करने के बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटरेज खंगाली जिसमें पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले बदमाशों की कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी।
वही शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो बदमाशों को गांव पिपलहेड़ा के जंगल से मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया, जबकि तीसरे बदमाश ने गांव के ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुचकर पुलिस के सामने आत्मसमपर्ण कर दिया। उक्त बदमाश ने दुबारा से अपराध नही करने की पुलिस के सामने सौगंध खाई, इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गये तीनों बदमाशो ने पुलिस को अपने नाम पारुल राणा गांव पिपल्हेड़ा, कपिल राणा व राजू बताये है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि उक्त तीनों बदमाशों ने दो दिन पूर्व नगर के व्यापारी अंकित जैन पर जान लेवा हमला कर उससे लाखों रुपये की रंगदारी मांगी, जिसके बाद पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। जिन्हें पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों बदमाशों में पारुल राणा कोतवाली के टॉप टेन बदमाशों की लिस्ट में है। पुलिस ने पुछताकग के दौरान बदमाशों से तमंचे कारतूस, मोबाइल व पल्सर बाइक बरामद की है। पुलिस ने बदमाशों से कड़ी पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया था।

