Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: गंगोह में पुलिस-गौकश मुठभेड़, दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार, हथियार व जिंदा बछिया बरामद

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जनपद में अपराध नियंत्रण और गोकशी पर प्रभावी अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना गंगोह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो शातिर गौकश घायल अवस्था में गिरफ्तार किए गए, जबकि उनके अन्य साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, कारतूस, गोकशी के उपकरण और एक जिंदा बछिया बरामद की है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार सघन गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में बीती रात थाना गंगोह पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कुण्डा कलां के जंगल में कुछ लोग गौकशी की नीयत से गोवंश को लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने कुण्डा-बिडौली मार्ग पर ग्राम कुण्डा कलां के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की।

इस दौरान पुलिस को 7-8 संदिग्ध व्यक्ति एक जिंदा गाय को लेकर जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस द्वारा टॉर्च की रोशनी दिखाकर रुकने का इशारा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई और उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अवस्था में गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अहसान उर्फ समीर पुत्र मुस्तफा निवासी ग्राम कुण्डा कलां थाना गंगोह तथा महमूद पुत्र रशीद निवासी ग्राम कुण्डा कलां थाना गंगोह के रूप में हुई है।

दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार 5-6 बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रही है।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचे, 02 खोखा व 02 जिंदा कारतूस (.315 बोर), गोकशी के उपकरण तथा एक जिंदा बछिया बरामद की है। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के गौकश हैं और उनके खिलाफ थाना गंगोह में पहले भी गौकशी के मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।क्षेत्राधिकारी गंगोह अशोक सिसोदिया ने बताया कि पुलिस की सख्त कार्रवाई के बावजूद कुछ अपराधी गोकशी जैसी घटनाओं में संलिप्त हैं, लेकिन ऐसे अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img