- झिंझाना में युसुफ की हत्या में पांच माह से था फरार
जनवाणी ब्यूरो |
झिंझाना: कस्बा झिंझाना के शाहमुबारिक में युसुफ की हत्या में पांच माह से फरार चल रहे दस हजार रुपये के ईनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
बुधवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान एसओ झिंझाना प्रमोद कुमार ने पुलिस बल के साथ कस्बा झिंझाना के मौहल्ला शाहमुबारिक से 10 हजार रुपये के ईनामी हत्यारोपी इकराम को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें, गत 30 अप्रैल मौहल्ला शाहमुबारक में पांच व्यक्तियों ने युसुफ पुत्र नसीम की धारदार हथियार व लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर थी। इस घटना की रिपोर्ट मृतक युसुफ के भाई जमील ने थाना झिंझाना पर लिखाई थी।
इस मामले में विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान हत्यारोपी इलियास, नूर मोहम्मद, आकिल व इस्माइल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं लेकिन इकराम फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने इकराम की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था।

