जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी द्वारा पंजाब की कमान चरणजीत सिंह चन्नी को देने के बाद से सियासी घमासान जारी है। नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है।
वहीं कांग्रेस के इस फैसले पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी सवाल खड़े किए गए हैं। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाना पूरे दलित समुदाय का बहुत बड़ा अपमान है।
उन्होंने कहा कि अगर सिद्धू की कुर्सी बचाने के लिए चन्नी को सीएम बनाया गया है तो यह दलितों के साथ अन्याय हुआ है।

