जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के आर्य कन्या इण्टर कॉलेज बुढाना में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना में मतदाताओं को जागरूक करने के अभियान में पेटिंग व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय की सहायक अध्यापिका सारिका वर्मा व वंदना राजन ने छात्राओं को चार्ट पेपर ड्राइंग शीट रंग स्केच ब्रश आदि सामग्रियों को वितरित करके प्रतियोगिता आरंभ कराई । प्रतियोगिता में बहुत सी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया व सुंदर-सुंदर पेंटिंग बनाई जो सभी चुनाव से संबंधित थी विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रमेश कुमारी ने छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें अपने आसपास के क्षेत्र को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की सहायक अध्यापिका अर्चना चैधरी राखी आदि शिक्षिकाओं का पूर्ण सहयोग रहा।
इसके अतिरिक्त सुक्खन लाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज मीरापुर में भी स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

