
हाल ही में खत्म हुए टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में पौलोमी दास, चंद्रिका दीक्षित, मुनीषा खटवानी, शिवानी कुमारी, नैजी और विशाल पांडेय के साथ नजर आई थीं। बिग बॉस के घर में पौलोमी दास की सबसे ज्यादा पायल से बनी, लेकिन बदकिस्मती से उन्हें जल्दी ही बिग बॉस के घर से बाहर होना पड़ा, और इस तरह उन्हें 15वां स्थान हासिल हुआ। मॉडलिंग में आने के पहले पौलोमी मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर काम करती थीं। वह शुरू से ही एक्टर बनना चाहती थीं लेकिन सांवला रंग उनकी सफलता के बीच रोड़ा बनता रहा।
पौलोमी का हौसला और लगन उस वक्त कारगर होती नजर आई जब उन्हें स्टार प्लस के धारावाहिक ‘सुहानी सी एक लड़की’ (2016-2017) में बेबी के किरदार से करियर की शुरूआत करने का अवसर मिला। आॅल्ट बालाजी पर स्ट्रीम ‘है तोब्बा’ (2021) में पौलोमी ने पहली बार पर्दे पर बाइसेक्सुअल किरदार निभाया। यह एक ऐसा किरदार था जो उन्होंने इसके पहले कभी नहीं निभाया। ‘दिल ही तो है’ से उन्होंने ओटीटी की दुनिया में पहला कदम रखा। उसके बाद इस सफर को जारी रखते हुए वह आज ओटीटी की दुनिया में लोकप्रिय चेहरा बनी हुई हैं।


